Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कटिहार मामलें में जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई करेगी सरकार : मदन सहनी
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    कटिहार मामलें में जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई करेगी सरकार : मदन सहनी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रदूषण नियंत्रण को लेकर संवेदनशील है परिवहन विभाग :शीला मंडलमु

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से डरी हुई है भाजपा :रत्नेश सदा

    प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
    पटना,बिहार :बृहस्पतिवार को जद(यू.) मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने सभी जिलों से पहुंचे आमलोगों के शिकायतों को सुनकर त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मदन सहनी ने कहा कि कटिहार की घटना पर राज्य सरकार की पैनी निगाह है। मामले को संज्ञान में लिया गया है और गहन जांच-पड़ताल भी जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार आवश्यक निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में सभी लोगों को सरकार के समक्ष अपनी-अपनी बात रखने का पूरा अधिकार प्राप्त है मगर प्रशासन ने किन परिस्थितियों में बल का प्रयोग किया है इस बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मदन सहनी ने भाजपा को निशाने पर लिया और कहा कि मणिपुर की घटना पर भाजपा के लोग मुंह छुपाए घूमते हैं, 80 दिनों से मणिपुर जल रह है लेकिन भाजपा के डबल इंजन की सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में अब तक नाकामयाब साबित हुई है।

    परिवहन मंत्री शीला मंडल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में सीएनजी एवं इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन सुनिश्चित करने हेतु सरकार पुरी प्रतिबद्ध है। सभी जिलो में सीएनजी और चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर कार्य चल रहा है। पटना के साथ-साथ कुछ और जिलो में इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर परिवहन विभाग सजग और बेहद संवेदनशील है। पत्रकारों द्वारा अॅानलाइन चालान कटने के संबंध में पूछे गए सवाल पर मंत्री श्री शीला मंडल ने बताया कि सड़क दुर्घटना पर लगाम कसने के लिए इसकी शुरूआत की गई है और मुझे खुशी इस बात की है कि पटना में पहले के मुकाबले अब ज्यादा लोगो ने हेलमेट पहनना शुरू कर दिया है। मणिपुर की घटना पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में दोनों जगह भाजपा की सरकार है फिर भी इतने दिनों के बाद अब तक सरकार हिंसा को नियंत्रित करने में विफल साबित हुई है। खासतौर पर महिलाओं के साथ मणिपुर में अमानवीय दुर्व्यवहार किया गया है उससे पूरे देश की महिलाएं आक्रोशित है।

    साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार जी से डरी हुई है और उसी डर का ही यह प्रमाण है की पटना में विपक्षी एकता की बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी ने आनन-फानन में एनडीए के घटक दलों की बैठक बुलाई। मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि 2024 में एनडीए गठबंधन पूरी तरह से साफ हो जाएगा, देश की जनता अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: मुहर्रम जुलूस में हर्वे-हथियार का उपयोग नहीं करें- एसएसपी प्रभात कुमार
    Next Article श्रावणी मेला को लेकर लगाए गए मुख्यमंत्री के पोस्टर को असामाजिक तत्वों ने फाड़ा

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.