मुर्गा महादेव के पास मालगाड़ी हुई दुघर्टना -रेलवे जीएम को सीकेपी रेलमंडल मे रेलहादसे के साथ मिली सलामी।
राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा
बड़बिल -(ओडिशा) जोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतगर्त चक्रधरपुर रेलमंडल के मुर्गा महादेव स्टेशन के समीप एक बड़ा हादसा रेल हादसा घटी। घटना सोमवार के दिन के 12बजे के आसपास की है।मालगाड़ी की दो डब्बे पटरी से उतर गए।हादसे के बाद अप एंड डाउन रेल लाईनो पर ट्रेन का परिचालन बाधित हो गया जिससे इस रूट से यात्रा कर रहे रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सुचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया और राहत एवं बचाव टीम रिलिफ ट्रेन के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर बंद परिचालन को चलाने के लिए कोशिश आरंभ कर दिया। क्षतिग्रस्त मालगाड़ियो को उठाने का कार्य आरंभ कर दिया गया। इस घटना के बाद रेलवै कर्मचारियों मे चर्चा काफी जोरशोर से है,कि जब जब दक्षिण पूर्व रेलवे जीएम का चक्रधरपुर दौरा होता है,तब तब चक्रधरपुर रेलमंडल मे रेल हादसा घटती है।विदित हो कि इस बार भी दक्षिण पूर्व रेलवे जीएम अनिल कुमार मिश्रा टाटानगर पहुंचे थे, जहां वै आधुनिक रेलवे ट्रेनिक सेंटर का उद्घाटन करनै आऐ हुऐ थे।ऐसे मे रेलवै सुरक्षा पर एक सवाल खड़ा कर दिया है।

