गोलमुरी उत्कल दुर्गा पूजा का हुआ “भूमि पूजन”*
ईस्टजोन_उत्कल_सार्वजनिक_दुर्गापूजा_कमिटी, गोलमुरी जॉगर्स पार्क, जमशेदपुर में 2021 आगामी दुर्गा पूजा निमित्त भूमि पूजन कार्यक्रम यजमान अभय कुमार विश्वाल एवं पूजक चक्रधर मिश्र के द्वारा वैदिक रीति नीति के अनुसार किया गया।
इस पुनीत कार्यक्रम में कमिटी के महासचिव स्वाधीन कुमार मंगराज,गोलमुरी उत्कल समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढी, महासचिव प्रदीप कुमार जेना, कार्यकारी सदस्य श्याम सुंदर बारीक, अशोक सामंत, सुशील कुमार बिस्वाल, अजय कुमार जेना, पबित्र मोहन दलाई, शैलेंद्र प्रसाद लेंका आदि उपस्थित रहे।. उक्त जानकारी कार्यकारी महासचिव अशोक कुमार सामंत ने दी