जुगसलाई वार्ड-12 से गौरव गोयल मैदान में, सात संकल्प के साथ बदलाव का आह्वान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 12 से युवा उद्यमी गौरव गोयल ने नामांकन के बाद जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मजबूत इरादे और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही जुगसलाई को देश की श्रेष्ठ नगरपालिका बनाया जा सकता है।
पूर्व में टाटा स्टील में सीनियर मैनेजर रह चुके गौरव गोयल ने कॉरपोरेट अनुभव, सीएसआर और शहरी प्रशासन से जुड़े कार्यों के आधार पर कचरा प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, यातायात, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं के स्थायी समाधान का संकल्प दोहराया। सात संकल्प के साथ वे जनता से समर्थन मांग रहे हैं। क्षेत्र में उनके अभियान को सकारात्मक प्रतिक्रिया और व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।


