गढ़वा : छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक का हुआ वितरण
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया पँचायत के नव प्राथमिक विद्यालय भरत पहाड़ी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच ज्ञान सेतु पुस्तक का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक कर्मदेव राम व शिक्षक गोरख राम ने संतुक्त रूप से छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक का वितरण किया।
कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के बीच पुस्तक का वितरण किया गया। जिन छात्र-छात्राओं के बीच ज्ञान सेतु पुस्तक का वितरण हुआ, उनमें नीति कुमारी, रूपा कुमारी, खुशी कुमारी, राकेश कुमार, पूनम कुमारी, बबिता कुमारी, रौशन कुमार, आशीष कुमार, करण कुमार सहित अन्य का भी नाम शामिल ह
वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय चटनिया में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच भी ज्ञान सेतु पुस्तक का वितरण किया गया।
प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद साहू ने कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के बीच पुस्तक का वितरण किया। साथ ही कक्षा 1, 5 व 8 के सभी बच्चों को टेक्स्ट बुक दिया गया, जिनमें दयाशंकर, सोनू कुमार, अगस्त कुमार रजवार, संतु कुमार, विमलेश चौधरी, शिवानी कुमारी, शीतल कुमारी, पुष्पा कुमारी, सतराज कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं का भी नाम शामिल है।
मौके पर दुर्गा राम, रामनिहोरा पाल, अर्चना कुमारी, सुखदेव प्रजापति, राम विजय राम, शिव कुमार राम, रूपलाल प्रजापति सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।