Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 21अक्टूबर से जिले के सभी प्रखंडों में कैम्प आयोजित कर शिक्षकों की सूची बनेगी
    बिहार बेगूसराय

    21अक्टूबर से जिले के सभी प्रखंडों में कैम्प आयोजित कर शिक्षकों की सूची बनेगी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार उप प्रभारी चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय (बिहार)जिले में कार्यरत बेसिक ग्रेड के सभी टीईटी शिक्षकों की सूची बना कर बिहार लोक सेवा आयोग पटना एवं शिक्षा विभाग को देने के लिए आगामी 21अक्टूबर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में कैम्प आयोजित होगा।टीईटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट बेगूसराय के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र ने जिला मुख्यालय स्थित संघ कार्यालय में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि संघ से जुड़े सभी बेसिक ग्रेड के शिक्षकों की सूची सभी प्रखंडों में कैम्प आयोजित कर तैयार की जाएगी तथा यथाशीघ्र बेसिक ग्रेड के उन शिक्षकों की सूची बिहार लोक सेवा आयोग पटना एवं शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को सौपा जायेगा जिससे शिक्षक आगामी प्रधान शिक्षक की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।ज्ञातव्य हो कि प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक की नियुक्ति के लिए टीईटी अनिवार्य करने एवं अनुभव की बाध्यता को खत्म करने की मांग को लेकर टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ (TSUNSS) गोपगुट ने पटना हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर किया था। पटना हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए पेटिसनर्स संघ के सभी सदस्यों को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आगामी परीक्षा में शामिल होने के लिए सशर्त अनुमति दी है।
    शिक्षक संघ TSUNSS गोपगुट बेगूसराय के जिला महासचिव ज्ञान प्रकाश एवं जिला उपाध्यक्ष नितेश रंजन ने कहा कि सरकार कक्षा एक से 5 में प्रधान शिक्षक पद के लिए प्रशिक्षण के बाद 8 वर्षों का अनुभव निर्धारित किया है। जबकि टीईटी शिक्षकों की बहाली ही 2014 से शुरू हुई है। ऐसे मे वे आठ वर्षों का अनुभव प्रमाण पत्र कहां से लाएंगे इसलिए सरकार को व्यवहारिक नियमावली बनानी चाहिए थी। वर्तमान नियमावली से बेसिक ग्रेड के टीईटी शिक्षक प्रधान शिक्षक पद के लिए आवेदन प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर हो रहे थे। कार्यालय सचिव धरमांशु झा एवं मिडिया प्रभारी रौशन यादव ने कहा कि शिक्षक हित में संगठन सभी बेसिक ग्रेड शिक्षको की सूची निर्माण कर रही है हम जिले के सभी शिक्षक साथी से इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करते हैं। संगठन ने जिला प्रवक्ता राधेश्याम कुमार सिंह एवं सचिव सचिन्दर प्रसाद सिंह ने कहा कि यह बेसिक ग्रेड के शिक्षकों के भविष्य निर्माण का प्रश्न है लेकिन इसमें भी कुछ लोग ओछी राजनीति कर रहे है तथा शिक्षकों के बीच भ्रामक एवं तर्कहीन बातें फैला रहे है जिले के शिक्षक झूठ फैलाने वाले को मूहतोड़ जबाब दे रहे है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम का पुतला फूंका
    Next Article बेगूसराय जेल में गुटों में खूनी संघर्ष ,एक कैदी दो कक्षपाल गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग का विशेष पहल

    November 9, 2026

    सब्सिडी का बीज नहीं मिला, बाजार से महंगा खरीद रहे किसान

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.