Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का शिलान्यास
    जमशेदपुर

    पोटका में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का शिलान्यास

    News DeskBy News DeskFebruary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *10 गांव के 750 अन्नदाता सीखेंगे आधुनिक खेती के गुर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पोटका प्रखंड के बालिजुड़ी में झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा स्वीकृत समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का विधिवत शिलान्यास पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा किया गया। 3.17 करोड़ की लागत से बनने वाले इस कृषक पाठशाला में 10 गांवों के 750 किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहाँ किसानों को मधु पालन, मशरूम उत्पादन, बागवानी, गाय, बकरी, बतख और सुअर पालन के साथ जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग मिलेगी। इसके अलावा, कृषि, पशुपालन, मत्स्य और सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। यह पूर्वी सिंहभूम जिले का छठा और पोटका प्रखंड का पहला कृषक पाठशाला होगा, जो किसानों की क्षमता को विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

    शिलान्यास समारोह में विधायक संजीव सरदार ने कहा, “यह कृषक पाठशाला क्षेत्र के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे न सिर्फ उनकी आय में वृद्धि होगी बल्कि वे आधुनिक खेती और पशुपालन के नए आयाम भी सीख सकेंगे। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरुआ, बीटीएम कौशल झा, मुखिया विधन सरदार, पंचायत समिति सदस्य सीताराम हांसदा, पूर्व जिला परिषद हीरामणि मुर्मू सहित कई ग्रामीण और किसान उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआइ जमशेदपुर ने XL-JESEY 2025 अवार्ड्स में महिला सामाजिक उद्यमियों को सम्मानित किया
    Next Article झारखंड में मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक हेमंत सरकार की अकर्मण्यता का प्रतिफल : दिनेश कुमार

    Related Posts

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    August 9, 2026

    शहादत दिवस पर याद किए गए निर्मल महतो, संघर्ष और विचारों को किया नमन

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.