Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, 5 बार रहे मुख्यमंत्री
    Headlines

    पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, 5 बार रहे मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चंडीगढ़ :  पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र आज निधन हो गया. उन्हे तबियत खराब होने के चलते मोहाली के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया था. श्री बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे.

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया. शुक्रवार सुबह तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. वे 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे.

     

     

    बताया जाता है कि प्रकाश सिंह बादल वर्ष 2022 में पंजाब विधानसभा का चुनाव हार गए थे, यह उनके राजनैतिक जीवन की पहली हार थी, वे अधिक उम्र होने के कारण चुनाव नहीं लडऩा चाहते थे लेकिन बेटे सुखबीर ने कहने व पंजाब में अकाली दल की स्थिति को देखते हुए चुनाव मैदान में उतरे थे. गौरतलब है कि प्रकाश सिंह बादल ने वर्ष 1947 में राजनीति जीवन की थी.

     

     

    उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. तब वे सबसे कम उम्र के सरपंच बने थे. 1957 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा. 1969 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की. 1969-70 तक वे पंचायत राज, पशु पालन डेयरी आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे. इसके अलावा वे 1970-71, 1977-80, 1997-2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने. वे 1972, 1980 व 2002 में विरोधी दल के नेता भी बने. मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री रहते वे सांसद भी चुने गए. 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लडऩे के बाद वे सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार भी बने.जबलपुर से रहा है नाता-

     

    पंजाब में जब आतंकवाद चरम पर था तब उन्होने आतंकवाद का जबरदस्त विरोध किया था. जिसके चलते उनकी जान को गंभीर खतरा था. तब बतौर सुरक्षा उन्हे जबलपुर सेंट्रल जेल में रखा गया था. जिस बैरक में उन्हे रखा गया था उस बैरक के बाहर उन्होने फूलों के पौधे रोपे थे. रिहा होने के कुछ वर्ष बाद जबलपुर दौरे के दौरान उन्होने सेंट्रल जेल के उन पौधों का निरीक्षण भी किया था. आज भी ये फूल सेंट्रल जेल में महक रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक: कई अधिकारियों और कांग्रेस नेता के ठिकानों पर रेड, 30 लाख कैश और सोना-चांदी भी जब्त
    Next Article चांद पर नहीं उतर पाया दुनिया का पहला निजी लैंडर, सतह पर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.