Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी गुरूजी को अंतिम विदाई, किया भावुक पोस्ट – कहा “अंतिम जोहार बाबा”
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी गुरूजी को अंतिम विदाई, किया भावुक पोस्ट – कहा “अंतिम जोहार बाबा”

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी गुरूजी को अंतिम विदाई, किया भावुक पोस्ट – कहा “अंतिम जोहार बाबा”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी गुरूजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने गुरूजी को “अंतिम जोहार” अर्पित किया और उन्हें अपना अभिभावक बताया।

    बन्ना गुप्ता ने लिखा:

    “मेरे राजनीतिक जीवन के आप सिर्फ अभिभावक न थे, बल्कि संघर्ष के जीवन से लेकर विपरीत परिस्थितियों तक मेरे मार्गदर्शक रहे। जब भी चाहा, आपका स्नेह, आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त हुआ। बाबूजी के जाने के बाद मैंने आपको अपना अभिभावक माना और आपने एक पिता के रूप में सदैव स्नेह दिया।”

    भावुक होते हुए उन्होंने आगे लिखा –

    “आज मन द्रवित है, मायूस है, दुःखी है। एक राजनीतिक शून्यता और नेपथ्य के वातावरण के बीच झारखंड के हर कोने-कोने से सिर्फ एक ही आवाज गूंज रही है – गुरूजी अमर रहें! शिबू सोरेन अमर रहें!”

    इस श्रद्धांजलि संदेश ने झारखंड की राजनीति में शिबू सोरेन के गहरे प्रभाव को एक बार फिर उजागर कर दिया है। बन्ना गुप्ता की यह पोस्ट न केवल व्यक्तिगत जुड़ाव को दर्शाती है, बल्कि झारखंडी अस्मिता और आंदोलन की उस विरासत को भी नमन करती है, जिसकी नींव गुरूजी ने रखी थी।

    किया भावुक पोस्ट – कहा "अंतिम जोहार बाबा" पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता विधायक सरयू राय व शिव शंकर सिंह अपनी अपनी उपस्थित दर्ज कराई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की माँग तेज़
    Next Article भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और ट्रंप प्रशासन की 25% टैरिफ नीति: भारत के दृष्टिकोण से एक विस्तृत विश्लेषण

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.