शहर में गिरती कानून व्यवस्था और लगातार हो रही गोलीबारी के घटना पर पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने उठाए सवाल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:लगातार समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनल से शहर में अपराधियों के द्वारा गोली चलाने की घटना समाचार के माध्यम से आते रहती है। कल मानगो में गणेश गिरोह के विकास गुप्ता कि हत्या अपराधियों के द्वारा गोली मारकर किया गया।
मै विगत 2 वर्षो से रिटायरमेंट के बाद इस शहर में मुफ्त कानूनी सलाह केंद्र भी चला रहा हूं। इस दौरान आम लोगो से मिलना जुलना लगा रहता है।
अगर विगत 6 माह में हुई गैंग वार में हत्या को देखा जाए तो सितंबर के प्रथम सप्ताह में अमरनाथ के भाई शक्तिनाथ कि हत्या हुई।
अप्रैल में वसुंधरा एस्टेट के पास बारीडीह निवासी सन्नी यादव कि गोली मारकर हत्या हुई। उसके पूर्व फरवरी में बैकुंठ नगर निवासी राज सिंह की पोस्ट ऑफिस रोड में हत्या हुई थी।
इस तरह से देखे तो लगातार गैंग वार आपस में ही हो रही है एवं एक अपराधी दूसरे को मार रहे है और जनता में भय का वातावरण व्याप्त है।अपराधियों में पुलिस का जितना खोफ होना चाहिए था ,वह नही दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है अपराधियों के मन में पुलिस का डर हो एवं आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और प्रेम हो