चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर ,बेगुसराय :नरहरिपुर पंचायत/वार्ड कार्यकारिणी के गठन हेतू पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक सामुदायिक भवन , बुचौली मे पंचायत अध्यक्ष मेघू चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नरहरिपुर पंचायत के प्रभारी सह प्रखंड अध्यक्ष जद(यू) किसान प्रकोष्ठ, सुमन कुमार राय पर्यवेक्षक थे।बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुंजन कुमार उपस्थित थे। बैठक मे मेघू चौधरी (पंचायतअध्यक्ष), राघवेन्द्र चौधरी,फुलचन पासवान, अनिल महतो, सविता देवी, मनोज सहनी, ललन सिंह, अभिनव कुमार, किरण देवी, रामईश्वर राम एवं घोलट महतो को सर्वसम्मति से पंचायत कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। गुंजन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के मान- सम्मान के लिए वे कृतसंकल्पित हैं। कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की आवश्यक सामानों की बेहतहाशा मूल्यवृद्धि से आमजन परेशान हैं। केन्द्र की वर्तमान सरकार देश के चंद पूँजिपतियों के हाथ की कठपुतली है। गरीब, मजदूर और किसान की कोई चिन्ता वर्तमान केन्द्र सरकार को नहीं है। देश का लोकतांत्रिक ढाँचा ध्वस्त हो चुका है। बैठक में राजेश चौधरी, राघवेन्द्र चौधरी, विनोद ताँती, अजित शर्मा, मनोज सहनी, सुलैना देवी, रामबाबू राय, विमला देवी, किरण देवी, रीता देवी, सुरेन्द्र पासवान, पंकज चौधरी, लीला देवी, मीरा देवी,रामबाबू महतो सहित सैंकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।