Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इतिहास में पहली बार इतना महंगा हुआ सोना-चांदी, बना नया कीर्तिमान
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    इतिहास में पहली बार इतना महंगा हुआ सोना-चांदी, बना नया कीर्तिमान

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    इतिहास में पहली बार इतना महंगा हुआ सोना-चांदी, बना नया कीर्तिमान
    नई दिल्ली: शादी-ब्याह का एक बार फिर से सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन उससे पहले सोने और चांदी के भाव सातवें आसमान पर है. गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ने अपने खरीदारों को महंगाई का दोहरा झटका दिया. गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भारतीय सर्राफा बाजार सोना और चांदी अपने इतिहास में सबसे महंगा बिका. गुरुवार को 24 कैरेट सोना 538 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 1743 रुपये प्रति किलो की बड़ी उछाल दर्ज की गई.

     

     

    गुरुवार को जहां लगातार सातवें कारोबारी दिन सोना महंगा हुआ. वहीं लगातार पांचवें दिन सोना ने महंगाई का नया कीर्तिमान बनाया. गुरुवार को 24 Carat Gold 538 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से उछल कर 69,902 के स्तर को पार कर बंद हुआ. जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 403 रुपये की तेजी के साथ 69,364 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ था. गुरुवार को महंगाई का नया इतिहास रचते हुए चांदी पहली बार चांदी 79,000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई. गुरुवार को चांदी 1743 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 79,337 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले पिछले कारोबारी बुधवार को चांदी 1469 रुपये की मजबूती के साथ 77,594 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.

     

     

    इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 69,902 रुपये, 23 कैरेट 69,622 रुपये, 22 कैरेट वाला 64,030 रुपये, 18 कैरेट वाला 52,427 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 40,893 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट टैक्स के बिना होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

     

     

    इसके बाद गुरुवार को सोना उछल कर अपने ऑल टाइम हाई रेट से 538 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम रेट 69,364 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो उसने 3 अप्रैल को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने हाईएस्ट रेट से 1743 रु. प्रति किलो के ऊपर ट्रेड कर रही थी. चांदी का अब तक का सबसे उच्चतम भाव 77,594 रुपये प्रति किलो था जो उसने 3 अप्रैल 2024 को बनाया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNCERT की किताबों से हटाया गया बाबरी विध्वंस और गुजरात दंगा
    Next Article ED ने हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई, 31 करोड़ रुपये की जमीन की कुर्क

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.