Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पांच कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, भेजा जेल
    Breaking News Headlines अपराध संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    पांच कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, भेजा जेल

    News DeskBy News DeskMarch 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • सरायकेला- खरसावां जिले के आमदा ओपी पुलिस ने नक्सली संगठन के नाम पर लेवी वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के आमदा ओपी पुलिस ने नक्सली संगठन के नाम पर लेवी वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. जहां एसपी मुकेश कुमार लुनायत द्वारा गठित एसआईटी ने पांच कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों में अविनाश हांसदा उर्फ जितेन हांसदा, धर्मेंद्र लागुरी उर्फ कलुआ डॉन उर्फ शत्रु उर्फ डीके भैया उर्फ़ तमरिया, सुभाष दोराई उर्फ समाधान, अविनाश कुमार सिंहदेव उर्फ अंशु सिंहदेव और राजकुमार जोंको शामिल है. सभी पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और एक गोली, धमकी देने के लिए प्रयुक्त मोबाइल फोन, धमकी देने के लिए प्रयुक्त पश्चिमी सबजोनल कमेटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नाम पर लेटर हेड पर्चा, 6 मोबाइल फोन, एक बाइक और एक सिम बरामद किया है. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और पूर्व में हत्या, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट जैसे गंभीर आरोपों में जेल जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड अविनाश हांसदा उर्फ जितेन हांसदा है. इनका नक्सलियों के साथ सांठ- गांठ है या नहीं इसकी जांच की जा रही है. इनके द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहनुमान भजन ‘पटना के मंदिर’ का सरयू राय ने किया विमोचन
    Next Article एफएलएस की टीम घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुटी

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.