हाता में पांच लाख पूजा पंडाल का उद्घाटन आज
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
हाता की सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति का भव्य पंडाल निर्माण अंतिम चरण में है। करीब पांच लाख रुपये की लागत से बन रहे पंडाल को 20 कारीगर अंतिम रूप दे रहे हैं। महावीर टेंट और उत्तम टेंट, तिरिंग संयुक्त रूप से निर्माण कर रहे हैं, जबकि विद्युत सज्जा प्रतिमा लाइट करेगी। बंगाल के कारीगर लखन दास प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं।
समिति के अध्यक्ष मनोज राम और सचिव सुब्रत डे ने बताया कि वर्ष 1963 में शुरू हुई पूजा इस वर्ष 64वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। 16 अक्टूबर को षष्ठी के दिन क्षेत्र के बुजुर्गों द्वारा पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा।
पूजा के दौरान 17 अक्टूबर कोलकाता के म्यूजिकल ग्रुप का संगीत कार्यक्रम होगा। 18 अक्टूबर को स्थानीय कलाकारों का सम्मान समारोह, 19 अक्टूबर को जुड़ी पंचायत स्तरीय सम्मान समारोह और 20 अक्टूबर को कोलकाता के कलाकारों का नृत्य कार्यक्रम आयोजित होगा। 21 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ पूजा संपन्न होगी।
पूजा को सफल बनाने में पूर्व मुखिया उपेंद्रनाथ सरदार, महेंद्र सिंह, अमित पाल, गणेश सरदार, रंजीत पाल, सोमेन मंडल, बाप्पा सरकार, मंटू विश्वास, बापटु विश्वास, कैलाश पात्र, महावीर महतो, सोमनाथ पाल, शिव कुमार और संजय सरदार सहित समिति के सदस्य सक्रिय हैं।

