Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UPSC सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल नतीजे घोषित, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय शिक्षा

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल नतीजे घोषित, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल नतीजे घोषित, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप
    नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा-2023 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. आदित्य श्रीवास्तव ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉप रैंक हासिल की है. वहीं, अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या ए रेड्डी क्रमशः सेकेंड और थर्ड रैंक पर हैं.

     

     

    आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप
    इस साल कुल 1016 उम्मीदवारों ( जिनमें, 664 पुरुष और 352 महिलाएं) को सेवा के लिए चुना गया, जो पिछले साल के परिणामों की तुलना में ज्यादा है, जिसमें कुल 933 चयनित उम्मीदवार थे. टॉपर आदित्य श्रीवास्तव ने अपने वैकल्पिक विषय के रूप में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है. उन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक (बीटेक) किया है.

     

     

    दूसरी रैंक पाने वाले अनिमेष प्रधान एनआईटी राउरकेला से कंप्यूटर साइंस में स्नातक (बीटेक) हैं. उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ परीक्षा उत्तीर्ण किया है. डोनुरु अनन्या रेड्डी, स्नातक बी.ए. मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय से (ऑनर्स) भूगोल अपने वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.

     

     

    जानकारी के मुताबिक सफल केंडिडेट के मार्क्स करीब 15 दिन घोषित किए जाएंगे. इससे पहले 9 अप्रैल 2024 तक परीक्षा के इंटरव्यू हुए थे, जिसकी शुरुआत 2 जनवरी से हुई थे. बता दें, करीब 2846 सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. इस परीक्षा में 1143 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी. इसमें 180 पद आईएएस, 200 पद आईपीएस और करीब 37 पद आईएफएस के थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव को लेकर एनसीसी कैडेटों के द्वारा चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान के बाद जिला मुख्यालय सभागार में तमाम एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया
    Next Article सुन्दरनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त, शराब जप्त

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.