बीरभूम: आगामी 12 फरवरी को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड के गैसाड़ा शरीफ में फैजाने बोखारी कॉन्फ्रेंस व तामिरे मजार शरीफ का आयोजन किया जाएगा| उक्त बातों की जानकारी खानकाहे बोखारी के हजरत सय्यद मौलाना सैफुल हुसैन बोखारी ने दिया| कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए इसमें मुख्य रूप से खानकाहे बोखारी के हजरत सैयद शाह नुरुल हुसैन बोखारी ,हजरत सैयद मौलाना सैफुल हुसैन बोखारी ,हजरत सैयद अहमद हुसैन बोखारी शाद बाबा ,पटना बिहार से हजरत सैयद अशरफ हुसैन फिदाई उपस्थित होंगे|विशिष्ट रूप से मध्य प्रदेश से हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती गुलाम जिलानी अजहरी ,दक्षिण अफ्रीका व हाल मुकाम गुजरात से शब्बीर हुसैन बरकाती, फारुख हुसैन बरकाती व असलम, मुरादाबाद से शबाहत हुसैन मियां, सुन्नी मिशन द दिनाजपुर के प्रिंसिपल मोहम्मद अब्दुल जब्बार ,रोजनामा राष्ट्रीय सहारा के एडिटर मोहम्मद खालिद कैसर,झारखंड से शमीम रजा फैजी उपस्थित होंगे|
12 फरवरी को गैसाड़ा शरीफ में फैजाने बोखारी कॉन्फ्रेंस व तामिरे मजार शरीफ का होगा आयोजन
Previous Articleविधवाओं को पेंशन की राशी 6 महीना से भुगतान नही होने पर विपक्ष के नेताओं ने सरकार को घेरा, जानिये किन नेताओं ने क्या कहा
Next Article मथुरा में शोकशभा का होगा आयोजन:कन्हाई

