Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओलिंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन : रघुवर
    Breaking News Headlines खेल झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    ओलिंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन : रघुवर

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ओलिंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन : रघुवर

    ■ खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए निकाली गयी साइकिल रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भी।

    जमशेदपुर । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भारतीय खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए निकाली गयी साइकिल रैली को झंड़ा दिखाकर रवाना करने के पूर्व कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में भारत के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह साइकिल रैली पूर्व मुख्यमंत्री के एग्रिको स्थित आवास से गुरुवार की सुबह निकाली गयी।  जमशेदपुर महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित यह रैली एग्रिको से सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर पहुंचने के बाद संपन्न हुई।
    पूर्व मुख्यमंत्री ने ओलिंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय खिलाडिय़ों के प्रदर्शन में हमारी बेटियों ने तीन पदक लेकर एक बार फिर साबित किया कि वे किसी तरह से किसी से कम नहीं है। ऐसा लगता है जैसे पूरे भारत की बेटियों ने देश का नाम रौशन करने की बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि पदक तालिका में चार पदक मिले हैं। लेकिन यह भी सही है, विदेशियों की तुलना में हमारी व्यवस्था, सुविधा कम होने के बावजूद भारत के खिलाडिय़ों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी आशा-अपेक्षाएं तो बहुत होती है, लेकिन ओलिंपिक में जो खेलने के लिए गए हैं, उन खिलाडिय़ों का हौसला बुलंद करना भी हम देशवासियों का कर्तव्य है। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत आज जमशेदपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक सफल आयोजन किया है। हमारा मानना है कि हम जहां भी रहें, अपने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते रहें।
    उन्होंने अपने संबोधन में खिलाडिय़ों के कठिन परिश्रम की चर्चा करते हुए कहा कि खिलाड़ी रातों-रात नहीं बनते, एक बड़ी तपस्या के साथ बनते हैं। जीत और हार तो महत्वपूर्ण है, लेकिन साथ-साथ इस खेल तक पहुंचना इससे ज्यादा महत्वपूर्ण है। एक सौ पैंतीस करोड़ देशवासी तथा 65 प्रतिशत युवा जनसंख्या वाला देश खेल की दुनिया में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए हम सभी ओलिंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को शुभकामना देते हैं।
    साइकिल रैली में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। युवा हाथों में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय एवं चेयर्स फॉर इंडिया के नारे लगा रहे थे। रैली के बाद खिलाडिय़ों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

    कांस्य पदक जीतने पर हॉकी की पुरुष टीम को रघुवर ने दी बधाई।
    जमशेदपुर । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने टोक्यो में आयोजित ओलिंपिक में भारतीय हॉकी के पुरुष टीम द्वारा कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जिन्होंने 1928 में, 1932 में और 1936 में ओलिंपिक खेलों में भारत को हॉकी का स्वर्ण पदक दिलायी थी उन्हीं से प्रेरणा लेकर भारतीय हॉकी दल ने मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया। आज भारत के हॉकी खिलाडिय़ों ने खेल की दुनिया में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो काबिले तारीफ है।

    इस साइकिल रैली में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह, निशांत सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, महामंत्री सुधांशु ओझा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, सूरज कुमार, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता, मनीष पांडेय, नीरज मिश्रा, स्वर्ण सिंह, एकबाल सिंह बॉबी, लक्खी दास, उमेश राव, सूरज कुमार, सुमीत श्रीवास्तव, शशि यादव, प्रकाश दूबे, अजीत कुमार, गणेश सरदार, राज मिश्रा, रोहित अग्रवाल, अमित सिंह, समर झा, अंकित पांडेय, शशांक शेखर, बिशु सिंह, ओमी सिंह, रितेश सिंह, रवि सिंह, अभिषेक डे, मोंटी अग्रवाल, उपेंद्र गिरि, सोनू सिंह, मनोज तिवारी, नीरज राष्ट्रवादी, सन्नी संघी, सतीश शर्मा, सौरव कुमार समेत जिला कार्यसमिति समिति सदस्य एवं विभिन्न मंडलों से आये युवा कार्यकर्ता शामिल थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की
    Next Article मानगो सुभाष कॉलोनी के रहने वाले गजेंद्र सिंह ने मांगा इच्छा मृत्यु  गजेंद्र सिंह ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर अपनी बताई पीड़ा

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.