पिछले 9 वर्षों में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों की नींव हिला दी :पीएम मोदी
भाजपा दुनिया की नंबर वन पार्टी बन गई है, आरोपों से परेशान होने की जरूरत नहीं: पीएम मोदी
PM मोदी ने बीजेपी के आवासीय परिसर का किया उद्घाटन, बोले- यह भवन हर कार्यकर्ता के सपनों का …
‘फैसला देने वाली अदालतों पर सवाल उठाए जा रहे हैं’, विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) का उद्घाटन में देशभर के भाजपा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। हम वो दल हैं जिसने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए खुद अपने दल को ही देश हित में आहुत करने पर हमने हिम्मत के साथ कदम उठाया।
आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं है बल्कि भाजपा भारत के सबसे फ्यूचरिस्टिक पार्टी है। हमारा भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करने का लक्ष्य है
पीएम मोदी ने कहा कि हमें भाजपा को एक ऐसी संस्था के रूप विकसित करना है जिसके पास अगले 10 साल-50 साल तक लक्ष्य निर्धारित हो। इसके लिए 3 बातें जरूरी है-अध्ययन, आधुनिकता और विश्वभर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति।
BJP केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है बल्कि BJP एक व्यवस्था है, BJP एक विचार है, BJP एक संगठन है, BJP एक आंदोलन है। बीजेपी बदलाव की भी प्राणशक्ति है।
मोदी ने कहा कि सन 1984 में जो हुआ देश कभी उसे भूल नहीं सकता है उसके बाद जो चुनाव हुआ उसमें कांग्रेस को बहुमत मिला। लेकिन हम हताश नहीं हुए हमने फिर से जमीन पर काम किया और अपने संगठन को मजबूत किया तब जाकर आज हम यहां पहुंचे हैं। 2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 2019 में 303 तक पहुंच गया। आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘फैसला देने वाली अदालतों पर सवाल उठाए जा रहे हैं’, विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना सटीक रहा और विपक्ष के हर एक सवाल का उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने सिलसिलेवार ढंग से जवाब भी दिया
पीएम मोदी ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया था कि पार्टी कार्यालय का यह विस्तार कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समारोह की अध्यक्षता कर रहे हैं।