Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्षों के प्रतिनिधि मंडल ने अक्षेस के विशेष पदाधिकारी के अनुपस्थिति मे उनके प्रतिनिधि सिटी मैनेजरों की टीम से मुलाकात की, मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर के समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्षों के प्रतिनिधि मंडल ने अक्षेस के विशेष पदाधिकारी के अनुपस्थिति मे उनके प्रतिनिधि सिटी मैनेजरों की टीम से मुलाकात की, मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्षों के प्रतिनिधि मंडल ने अक्षेस के विशेष पदाधिकारी के अनुपस्थिति मे उनके प्रतिनिधि सिटी मैनेजरों की टीम से मुलाकात की, मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं पर भाजपा मंडल अध्यक्षों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ,जिला महामंत्री राकेश सिंह के संग जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी की अनुपस्थिति मे उनके प्रतिनिधि सिटी मैनेजरों से मुलाकात की। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व मे मंडल अध्यक्षों के प्रतिनिधि मंडल ने शहर की विभिन्न समस्याओं पर विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के अचानक अस्वस्थ हो जाने के कारण उनके प्रतिनिधि सिटी मैनेजरों की टीम से मुलाकात कर ध्यान आकृष्ट कराते हुए समाधान की मांग की। भाजपा जमशेदपुर ने मांगपत्र में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अंतर्गत राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार (रघुवर सरकार) के कार्यकाल में बनाये गये सभी सार्वजनिक युरिनल (मूत्रालय)की बदहाल हालत, डस्टबिन मे पडे गंदगी के अंबार, जमशेदपुर अक्षेस अंतर्गत पडने वाले क्षेत्रों मे ठप हुये कचरा उठाव, खराब पड़े स्ट्रीट लाईट, बदहाल हाई मास्क लाईट, बजबजाती नालीयों की सफाई पर क्षेत्रवार घ्यान आकृष्ट कराया, नगर में खराब पड़े स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्ट लाईट की मरम्मत कराकर अविलंब चालू करने, स्वच्छ भारत अभियान के तहत बस्ती क्षेत्रों में नियमित कचरों के उठाव की व्यवस्था करने, सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप की सभी तरह की बुकिंग ऑनलाइन के माध्यम से कराने, सोन मंडप मे व्याप्त अव्यवस्था को दुर करने, की मांग की। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी के प्रतिनिधियों से वार्ता के उपरांत 10 दिनो के अंदर सभी समस्याओं के समधान की मांग की।
    इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि शहर के विभिन्न समस्याओं पर विशेष पदाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मैनेजरों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब समाधान की मांग की गई है। सभी समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। दस दिनों में समस्याओं के समाधान का आश्वासन प्राप्त हुआ है। कहा कि 10 दिनों के बाद समाधान ना होने पर भाजपा जमशेदपुर अक्षेस मे ताला बंदी और उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

    जिला महामंत्री राकेश सिंह ने जमशेदपुर अक्षेस के विषेश पदाधिकारी के कार्य प्रणाली पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा विशेष पदाधिकारी को जनता के हित के कार्य करने चाहिए, न की किसी दल और किसी जनप्रतिनिधि के प्रवक्ता की भुमिका में रहना चाहिए, उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कब तक बीमारी का बहाना करके,जनता की समस्याओं को सुनना भी होगा और निराकारण भी करना होगा।

    इस दौरान जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, धूर्व मिश्रा, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, संतोष ठाकुर, हेमंत सिह, बबलु गोप, सुरेश शर्मा, दीपक झा मुख्यरूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में 10.7 करोड़ क्रिप्टोकरेंसी धारक , केंद्र बिटकॉइन लेनदेन पर डेटा एकत्र नहीं करता
    Next Article राष्ट्र संवाद के बिहार-झारखंड प्रभारी निजाम विवाह के बंधन में बंधे

    Related Posts

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    May 13, 2025

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    May 13, 2025

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    जामताड़ा एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, दिए गए आवश्यक निर्देश

    गरीबों का बैकलॉग राशन भी कालाबाजारी की भेंट चढ़ा

    पूर्वी टुंडी के दलदली में त्रिदिवसीय हनुमत महायज्ञ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

    समाहरणालय मे आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे फरियादीयों से मिले उपायुक्त

    तिरिंग मे छऊ नृत्य 18 मई को, डांस प्रतियोगिता 19 को

    किराए पर रहने वाली महिला ने कालिका राय हत्याकांड का बड़ा राज खोला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.