Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एलन मस्‍क का दावा- साल 2022 में इंसानों में लगाएंगे चिप
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    एलन मस्‍क का दावा- साल 2022 में इंसानों में लगाएंगे चिप

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हम जिस नई तकनीक के बारे में आपको बात रहे हैं उसमें आपका दिमाग और उसमें लगी एक चिप एक दूसरे के साथ सीधे कनेक्ट होकर बिना कोई कंमाड लिए सोचने भर से काम करना शुरू कर देंगे. एलन मस्‍क ने दावा किया है कि उनकी कंपनी न्‍यूरालिंक एक साल से भी कम समय में इस चिप को इंसान के दिमाग में लगाने के लिए तैयार है. बता दें कि न्यूरालिंक ने एक ऐसा न्यूरल इंप्लांट विकसित किया है, जो बिना किसी बाहरी हार्डवेयर के दिमाग के अंदर चल रही गतिविधि को वायरलेस से प्रसारित कर सकता है.

    सोमवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल के सीईओ काउंसिल समिट के साथ एक लाइव-स्ट्रीम साक्षात्कार के दौरान एलन मस्‍क से साल 2022 में कंपनी की योजनाओं के बारे में बात की गई. इस दौरान एलन मस्‍क ने बताया कि उनकी कंपनी एक साल से भी कम समय में मानव मस्तिष्‍क में चिप लगाने के लिए तैयार होगी. मस्क ने कहा, न्यूरालिंक बंदरों में अच्छी तरह से काम कर रहा है और हम इससे जुड़े बहुत सारे परीक्षण कर रहे हैं. बंदरों पर हो रहे परीक्षण को देखने के बाद हम इस बात को जोर देकर कह सकते हैं कि यह बहुत ही सुरक्षित और भरोसेमंद है.
    उन्‍होंने बताया कि न्यूरालिंक डिवाइस को सुरक्षित रूप से हटाया जा सकता है. उन्‍होंने कहा कि हमारी ये तकनीक उन लोगों के लिए वरदात साबित होगी, जो टेट्राप्लाजिक, क्वाड्रीप्लेजिक जैसी रीढ़ की हड्डी की परेशानी से जूझ रहे हैं और लंबे समय से बिस्‍तर पर हैं. मस्‍क ने कहा कि हमें उम्‍मीद है क‍ि हमें अगले साल एफडीए से इसके लिए मंजूरी भी मिल जाएगी. मुझे लगता है कि हमारे पास किसी ऐसे व्‍यक्ति को ताकत देने का मौका है, जो चल नहीं सकता है या फिर अपने हाथों से काम नहीं कर सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूसी राष्ट्रपति को कड़े प्रतिबंधों की धमकी दे रहे थे बाइडन, लेकिन माइक ऑन करना ही भूल गए
    Next Article RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा-देश की अर्थव्यवस्था कोरोना के खतरे से बाहर हुई

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.