गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड में बिजली की आपूर्ति पूर्ण रूप से भयावह हो चुकी है। बिजली की अनियमित आपूर्ति वो भी बहुत ही निम्न वोल्टेज के साथ यहां के लोगों व खासकर किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 24 घंटा में केवल 7 से 10 घंटा बिजली मिलना, किसी भी मायने में बिल्कुल भी ठीक नही है। प्रखंड में 24 घंटा बिजली आपूर्ति का डाटा का अगर गौर से अध्ययन करने पर और स्पष्ट हो जाएगा की कांडी प्रखंड के चार फीडर में लोगो को औषतन बिजली कितनी मिल रही है।
2 सितंबर से 3 सितंबर 2023 को सुबह 6 बजे से दूसरे दिन सुबह 6 बजे तक अर्थात 24 घंटे के डाटा पर गौर किया जाए तो कांडी फीडर को 14 घंटा 35 मिनट बिजली बहाल रहा। जबकि 6 घंटा 25 मिनट बिजली की आपूर्ति को बन्द रहा गया। साथ ही लोड सेंडिंग 3 घंटे रहा।इसी तरह चंद्रपुरा फीडर में 9 घंटा 05 मिनट बिजली जली जबकि 6 घंटा 25 मिनट बंद रहा। जबकि 7 घंटा लोड सेंडिंग रहा उसके साथ ही इस फीडर में डेढ़ घंटे ब्रेक डाउन रहा। बहेरवा फीडर में 11 घंटा 20 मिनट बिजली जली जबकि 6घंटा 25 मिनट बिजली की आपूर्ति बंद रहा। साथ ही 6 घंटा 15 मिनट बिजली लोड सेंडिंग में रहा। उधर लमारी फीडर में 10 घंटे 35 मिनट बिजली का आपूर्ति हुआ जबकि 6 घंटा 25 मिनट बिजली बंद रहा। साथ ही 7 घंटा बिजली लोड सेंडिंग रहा।इस तरह उक्त डाटा से यह क्लियर हो जा रहा है कि बंद बिजली का घंटे चालू रहने से अधिक रह रहा है।
प्रखण्ड में लोगो को 24 घंटे में 14 घंटा बिजली बंद ही रह रहा है। अगर बिजली जल भी रहा है तो बिना काम का। बहुत ही कम वोल्टेज में लोगों को बिजली मिल रही है किसानों का मोटर नही चल पा रहा है कि वे अपने खेतों में लगी धान की फसल की सिंचाई सम्भव हो सके। किसान शम्भू साह, अरुण गुप्ता, इसराइल अंसारी, संजय मेहता, सर्जक मेहता सहित कई किसानों ने अनियमित बिजली वितरण व्यवस्था को जल्द ठीक करने की मांग की है।