Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वर्णरेखा नदी जल्द होगी शहरी प्रदूषण से मुक्त मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिया संज्ञान निकायों से मांगा नदी में गिरने वाले छोटे एवं बड़ो नालों का विवरण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    स्वर्णरेखा नदी जल्द होगी शहरी प्रदूषण से मुक्त मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिया संज्ञान निकायों से मांगा नदी में गिरने वाले छोटे एवं बड़ो नालों का विवरण

    News DeskBy News DeskMay 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    स्वर्णरेखा नदी जल्द होगी शहरी प्रदूषण से मुक्त मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिया संज्ञान निकायों से मांगा नदी में गिरने वाले छोटे एवं बड़ो नालों का विवरण

    झारखंड सरकार के मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी द्वारा जमशेदपुर की लाइफलाइन स्वर्णरेखा नदी के घटते जल स्तर एवं बढ़ते जल प्रदूषण के आलोक में जल संसाधन विभाग के विभागीय मंत्री सह माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी एवं विभागीय सचिव से स्वर्णरेखा नदी के संरक्षण एवं सौंदर्यकरण हेतु विस्तृत चर्चा की गई!

    इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने जल संसाधन विभाग के मंत्री सह माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से आग्रह किया है कि सचिव को निर्देशित कर चांडिल डैम से संतुलित जल प्रवाह छोड़ने का इंतज़ाम किया जाए। जिससे स्वर्णरेखा नदी में जमे गंदे पानी एवं जलकुंभी बह जाएगा एवं जल के प्रदूषण स्तर में तत्काल सुधार आ जाएगा। जमशेदपुर शहर के नालों के पानी का नदी में सीधा संचार होना स्वर्णरेखा नदी के जल प्रदूषण का मुख्य कारण बनता जा रहा है।

    साथ ही मंत्री बन्ना गुप्ता ने जल्द एक उच्चस्तरीय बैठक जमशेदपुर उपायुक्त को बुलाने का निर्देशित किया है एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को स्वर्णरेखा नदी से मिल रहे सभी छोटे एवं बड़े नालों का विवरण उक्त बैठक में प्रस्तुत करने को कहा है।

    स्वर्णरेखा नदीं में जमशेदपुर शहर के कई छोटे-बड़े नालों का गंदा पानी जाता है, जिससे नदी प्रदूषित होती है। जिसका संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई जा रही हैं। बैठक में नदी में गंदा पानी जाने से रोकने के लिए अभी तक कि क्या योजना बनी है एवं क्या बनाने की आवश्कता है पर निकायों एवं टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का मानक संचालन प्रक्रिया जाना जाएगा। उसके उपरांत जल्द वृहत कार्य योजना बना कर अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट को भेजा जाएगा, ताकि नाले में आने वाले गंदे पानी को नदी में जाने से रोका जा सके।

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि स्वर्णरेखा नदी और खरकई नदी के दोनों तरफ पेड पौधा बड़े पैमाने पर लगाने के लिए कार्य योजना भी तैयार की जाएगी। जिससे नदी के दोनो तरफ मनोरम स्थल विकसित होगा। जहाँ पर सुबह एवं संध्या समय जमशेदपुर के सभी वरिष्ठ नागरिक शांत क्षण बिता सकें साथ ही प्राकृतिक वातावरण का लाभ भी ले सकें।

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने आगे कहा कि जमशेदपुर में बड़े पैमाने में आम जनता फ्लैट में निवास करती है, वैसे सभी लोग नदी के किनारे आने वाले समय में पहुँच कर अच्छे प्राकृतिक वातावरण का लाभ प्राप्त करेंगे। जो निकट भविष्य में दिखने लगेगा। इस विषय पर विगत चार महीने से कार्य योजना पर विचार विमर्श की जा रही है। विगत कुछ माह पूर्व दोमुहानी का साफ सफाई तथा नदी में गंदे नाले के पानी को प्राकृतिक विधि से शुद्ध करने के प्रथम प्रयोग को किया गया, जिसमें व्यापक सफलता मिली है। अब नदी को पूर्ण रूप से साफ रखने के कार्य योजना पर कार्य की जा रही है। जो आम जनता को देखने को मिलेगा।
    जमशेदपुर के नागरिकों के लिए स्वर्णरेखा नदी एवं खरकई नदी के संगम स्थल दोमुहानी में अन्तरराष्ट्रीय स्तर का गंगा आरती दो बार आयोजित कर आम जनता को आस्था से जोड़कर नदी के प्रति स्वच्छता की प्रतिबद्धता को दर्शाया गया।
    इस विषय पर सफल कार्य योजना को क्रियान्वित करने के लिए विशेषज्ञों के साथ सलाह भी प्राप्त की जा रही है।

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मैं गरीब का बेटा हूँ, मेरा बचपन और युवावस्था नदी के बीच बीता है। नदी हमारी माँ समान है, इसे स्वच्छ रखने के लिए कोई कसर नही छोडूंगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्गीय रामाज्ञा सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई।
    Next Article वर्तमान में छात्राओं का शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी: उषा सहनी

    Related Posts

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    May 10, 2025

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    May 10, 2025

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    युद्धविराम ही युद्ध की परिणति होती है:सरयू राय

    पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए: पाकिस्तानी विदेश मंत्री

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.