Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “मन की बात ” के 100वें संस्करण को सांसद विद्युत वरण महतो ने आज पटमदा मंडल के मोहुलबना ग्राम में बूथ संख्या 138 पर सुनी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    “मन की बात ” के 100वें संस्करण को सांसद विद्युत वरण महतो ने आज पटमदा मंडल के मोहुलबना ग्राम में बूथ संख्या 138 पर सुनी

    News DeskBy News DeskApril 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “मन की बात ” के 100वें संस्करण को सांसद विद्युत वरण महतो ने आज पटमदा मंडल के मोहुलबना ग्राम में बूथ संख्या 138 पर सुनी

     

    “मन की बात ” के 100वें संस्करण को सांसद विद्युत वरण महतो ने आज पटमदा मंडल के मोहुलबना ग्राम में बूथ संख्या 138 पर सुनी । आज बूथ पर मन की बात कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विशेष तैयारी की गई थी।

     

    इस कार्यक्रम में आज प्रातः 10:00 बजे से ही ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर उत्सुकतावश पहुंचना शुरू हो गए थे।कार्यक्रम के आयोजन को सुनने एवं देखने के लिए विशाल आकार 12/8 फीट का एल सी डी स्क्रीन लगाया गया था। आसपास के छोटे-छोटे गांव से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा के साथ-साथ वरीय नागरिक भी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे ।

     

    कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व स्थानीय महिलाओं ने आरती की एवं सांसद सहित सभी गणमान्य जनों को तिलक लगाकर अभिवादन किया। इसके पश्चात शंख बजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 11:00 बजे जब कार्यक्रम प्रारंभ हुआ उस समय पूरा का पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था। कार्यक्रम के शुरू होने से पूर्व सांसद श्री महतो ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया एवं कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के इस कार्यक्रम ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है । इसने देश के सम्पूर्ण जनमानस को छूने का काम किया है साथ ही यह सेतु हिमाचल की आवाज बनी है । यह कार्यक्रम समाज में परिवर्तन का सशक्त कारक बन कर उभरा है।
    आज इस कार्यक्रम में लगभग डेढ़ हजार के आसपास ग्रामीण शामिल हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पटमदा के मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता, बूथ अध्यक्ष सुनील महतो, पंचायत के प्रभारी बंकिम महतो, वार्ड सदस्य श्री महतो किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुचिराम बाउरी ,सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो विगत कई दिनों से प्रयासरत थे।

     

    आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में गणमान्य व्यक्तियों में पटमदा प्रखंड के प्रमुख बालिका मुर्मू ,जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, फनी भूषण महतो, गिरजा प्रसाद मिश्रा, प्रदीप महतो ,संदीप मिश्रा, कृपासिंधु महतो,ग्राम प्रधान रजनी महतो ,वासुदेव मंडल ,विजय तिवारी, दिलीप सिंह, आनंद शर्मा, दीपू शर्मा, संजीव कुमार शामिल थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ जी की जयंती सह कथा मंजरी का आयोजन सम्पन्न हुआ
    Next Article मन की बात एक आध्यात्मिक यात्रा, इसने सुनिश्चित किया कि मैं आम जन से कटूं नहीं: प्रधानमंत्री मोदी

    Related Posts

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    May 13, 2025

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    May 13, 2025

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    जामताड़ा एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, दिए गए आवश्यक निर्देश

    गरीबों का बैकलॉग राशन भी कालाबाजारी की भेंट चढ़ा

    पूर्वी टुंडी के दलदली में त्रिदिवसीय हनुमत महायज्ञ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

    समाहरणालय मे आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे फरियादीयों से मिले उपायुक्त

    तिरिंग मे छऊ नृत्य 18 मई को, डांस प्रतियोगिता 19 को

    किराए पर रहने वाली महिला ने कालिका राय हत्याकांड का बड़ा राज खोला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.