Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार ने दी चेतावनी कोरोना Omicron वैरिएंट ने दी भारत में दस्तक, कर्नाटक में मिले दो संक्रमित,
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राष्ट्रीय

    सरकार ने दी चेतावनी कोरोना Omicron वैरिएंट ने दी भारत में दस्तक, कर्नाटक में मिले दो संक्रमित,

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरकार ने दी चेतावनी कोरोना Omicron वैरिएंट ने दी भारत में दस्तक, कर्नाटक में मिले दो संक्रमित,
    डब्ल्यूएचओ के अनुसार यूरोप में कोरोना प्रोटोकोल में ढील दी गयी और नियमों का सही ढंग से पालन नहीं किया जिसकी वजह से वहां संक्रमण और मौत ज्यादा हुए हैं.
    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के दो मरीज मिले हैं. ये दोनों मरीज कर्नाटक राज्य से मिले हैं इनकी रिपोर्ट देर रात आयी थी. संक्रमित व्यक्ति में एक 66 साल के और दूसरे 46 साल के व्यक्ति हैं. लव अग्रवाल ने कहा कि इस वायरस से बचाव के लिए हमें कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा.

    लव अग्रवाल ने कहा कि देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के दो मरीज मिले हैं लेकिन यह डरने वाली स्थिति नहीं है, बल्कि हमें सावधान रहना है. हमें कोरोना प्रोटोकॉल यानी मास्क पहनना, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना बहुत जरूरी है क्योंकि यही हमें ओमिक्रोन वैरिएंट से बचा सकता है. ओमिक्रोन वैरिएंट के बारे में जानकारी बहुत कम है, अभी इस वैरिएंट से हमें कितना नुकसान हो सकता है इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं है. लेकिन इस वायरस के म्यूटेशन को देखकर यह कहा जा सकता है कि यह वायरस बहुत संक्रामक है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया ओमिक्रोन डेल्टा से पांच गुना संक्रामक

    मरीजों में अबतक नहीं दिखे गंभीर लक्षण

    वायरस के खिलाफ जंग के लिए टीका और मास्क जरूरी

    विदेश से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी
    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि अभी तक 29 देश में यह वैरिएंट मिला है. कुल 373 मरीज अबतक इस वैरिएंट के मिले हैं. 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रोन का पहला मरीज मिला था उसके बाद देश में अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आने वालों पर कड़ी नजर रखी जाने लगी. विदेश से आने वाले यात्रियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जा रहा है, ताकि संक्रमित की पहचान हो सके. इसके साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की पहचान की गयी है और उनका टेस्ट किया जा रहा है.

    संक्रमितों में नहीं दिखते गंभीर लक्षण
    ओमिक्रोन संक्रमित लोगों में बीमारी के गंभीर लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं. मरीजों में सिर दर्द, थकान जैसे लक्षण उभर रहे हैं और यह बीमारी 40 साल से कम के लोगों को अपनी गिरफ्त में ज्यादा ले रहा है और अभी तक इसकी वजह से अस्पताल में भरती होने की जरूरत नहीं पड़ी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहंगाई पर चर्चा की मांग कर रहे कांग्रेस व अन्य विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा से वाकआउट किया
    Next Article आनन्द मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय की ओर से आयोजित विजन सेंटर से चयनित 10 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया गया

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.