कंप्यूटर जगत के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी: आनंद विहारी दुबे
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी निर्देशानुसार टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस के तत्वावधान में लक्ष्मीनगर फुटबाॅल मैदान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नमन किया।
जयन्ती समारोह सह विचार गोष्ठी कार्यक्रम का अध्यक्षता टेल्को प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के हजारों दिन भारत में है जिसमें मुख्य रूप से हम सभी उन्हें कंप्यूटर जगत के जनक के रूप में जानते हैं, पंचायती राज संगठन को जवाहरलाल रोजगार योजना ला कर बहुत मजबूती प्रदान किया, जिसके तहत गांव में सड़क, नाली, भवन, स्कूल भवन, पुल पुलिया, शौचालय निर्माण सहित सैकड़ो विकास की योजनाएं संचालित होने लगी, इन्हीं के देख-रेख में भारत विकास के मामले में बहुत तरक्की किया, इन्होंने ही श्रीलंका में शांति सेवा भेज कर विश्व को अस्थिर होने से बचाया, उस शांति सेना का मैं भी सैनिक रह चुका हूँ, सबसे बड़ी देन में से एक देन यह भी है कि चुनाव में युवाओं को 21 वर्ष के उम्र सीमा को घटाकर 18 साल किया, ऐसे हजारों योजनाएं हैं, जो हमें आज भी दिखते हैं,
जयंती के अवसर पर हम उन्हें याद करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, स्वर्गीय राजीव गांधी संपूर्ण भारत के युवाओं के लिए आइकन के रूप में जाने जाते रहे है। स्वः राजीव गांधी जी कांग्रेसजनों के बीच सरल स्वभाव, व्यक्तित्व के धनी, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मान सम्मान का सम्मान करने वाले
महान नेता के रूप में संज्ञा दी। कार्यक्रम में सर्वश्री रियाजुद्दिन खान नागेन्द्र कुमार , श्यामसुन्दर प्रसाद , ज्योतिष यादव , एस पी सिंह, शतिसजी , श्रीराम पासवान , श्रवण साहिनी , टेल्को मन्डल अध्यक्ष देवाशीष , जेम्को मण्डल अध्यक्ष संजय कुमार , शामिल हुए।