स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कदमा स्थित कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, हुआ जिला अध्यक्ष का स्वागत भी
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कदमा स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे का जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया.
सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.इस के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों एवं थाना अध्यक्षों ,पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से माला पहना कर सम्मानित किया.
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा इसी तरह पार्टी को उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहे. कार्यक्रम के आखिर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का 76 वां जन्मदिन के मौके पर
जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं महिला कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और बारी-बारी से एक दूसरे को केक खिलाकर सोनिया गांधी के जन्मदिन की बधाइयां दी.