Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक (मंडी टैक्स) को वापस लेने की मांग की, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- विधेयक से इंस्पेक्टर राज और कमीशनखोरी को मिलेगा बढ़ावा, जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    भाजपा ने कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक (मंडी टैक्स) को वापस लेने की मांग की, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- विधेयक से इंस्पेक्टर राज और कमीशनखोरी को मिलेगा बढ़ावा, जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार

    News DeskBy News DeskFebruary 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक (मंडी टैक्स) को वापस लेने की मांग की, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- विधेयक से इंस्पेक्टर राज और कमीशनखोरी को मिलेगा बढ़ावा, जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार

    जमशेदपुर। हेमंत सरकार द्वारा पारित झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन 2022 विधेयक (मंडी टैक्स) के खिलाफ राज्यभर के व्यवसासियों ने सभी मंडियों को बुधवार से अनिश्चिकालीन के लिए बंद कर दिया है। जिससे जमशेदपुर सहित राज्य के 28 कृषि बाजार मंडियों की थोक दुकानों सहित सभी थोक दुकानें बंद रही। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भाजपा ने राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन 2022 विधेयक को जनविरोधी, कृषक विरोधी और व्यापार विरोधी करार देते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस विधेयक से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। कृषि प्रधान हमारे पड़ोसी राज्य बिहार एवं यूपी जैसे राज्यों में भी कृषि मंडी शुल्क का कानून खत्म किया गया है। इस विधेयक से राज्य में कृषि उपज के उत्पादन, इसके विपणन, संबंधित प्रसंस्करण उद्योग और व्यापार में भारी कमी आएगी। इससे किसानों की उपज की स्थानीय स्तर पर मांग घटेगी और उन्हें अपने उत्पाद की कम कीमत प्राप्त होगी। इससे सरकार को कृषि शुल्क और जीएसटी से प्राप्त होनेवाले राजस्व में भी कमी होगी। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि इस विधेयक के प्रभावी होने पर महंगाई की मार जनता पर पड़ेगी और इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किसानों, व्यापारियों एवं आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए मंडी शुल्क को झारखंड में समाप्त कर दिया था। किंतु हेमंत सरकार ने कमीशनखोरी को बढ़ावा देने के लिए झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन 2022 के माध्यम से पुनः 2 प्रतिशत मंडी शुल्क लगा दिया है जो कि पूरी तरह से अव्यवहारिक और अनुचित है। कहा कि राज्य सरकार मंडी टैक्स विधेयक को अविलंब वापस ले जिससे कि व्यापारियों और आमजनों के हितों की रक्षा हो सके।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर पी०एम०आवास का अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी चुनावी टीम का सम्मान किया

    Related Posts

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    May 10, 2025

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    May 10, 2025

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    युद्धविराम ही युद्ध की परिणति होती है:सरयू राय

    पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए: पाकिस्तानी विदेश मंत्री

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.