Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    भाजपा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    भाजपा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
    जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजाद हिंद के संस्थापक, महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। सोमवार को भाजपा महानगर जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने साकची नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस ज़िंदाबाद’ , ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर नेताजी को स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। नेताजी क्रांति से ही स्वाधीनता दिलाने के पक्षधर थे और युवा नौजवानों को संगठित कर वर्ष 1943 में आजाद हिन्द फौज का गठन किया। विपरीत एवं विषम परिस्थितियों के बीच माँ भारती के लिए किया गया उनका
    संघर्ष आने वाली पीढियों में देशभक्ति की अलख जगायेंगे व सदा प्रेरणाश्रोत रहेंगे। राकेश सिंह ने विधायक सरयू राय द्वारा सुभाष मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस म्यूजियम बनाने और उनकी प्रतिमा का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि घोषणा के कई वर्ष बाद भी विधायक द्वारा इस दिशा में कोई पहल ना होना दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद है। उन्होंने विधायक द्वारा देश के वीर सपूतों के नाम पर राजनीति करने को निंदनीय बताया।
    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, सुधांशु ओझा, राकेश सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, लकी सिंह राजपूत, बीनानंद सिरका, अजय सिंह, सुरेश शर्मा, प्रोबिर चटर्जी राणा, रमेश नाग, कुमार अभिषेक, सुंदर लाल गुप्ता, रंजीत गुप्ता, रमेश बास्के, मोहम्मद मेराज, निकेत सिंह, कुमार आशुतोष, राम मिश्रा, अनिकेत रॉय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहीद गणेश हांसदा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल समारोह का भव्य उद्घाटन विधायक रामदास सोरेन ने किया
    Next Article मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में मानगो फ्लाई ओवर कार्य प्रगति की हुई समीक्षा

    Related Posts

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    May 11, 2025

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 11, 2025

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    May 11, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल प्रहार, झुका पाकिस्तान, दुनिया ने मानी भारत की ताकत

    अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर जांच जारी

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूलों में 5S और विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट का आयोजन

    उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया

    भारत की निर्णायक कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, मित्र देशों का आभार : अंकित आनंद

    जमशेदपुर में बंकर पर सभी कि नजर टिकी

    इंटक नेत्री शशि आचार्य को सरायकेला जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.