Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यातायात निरीक्षक जे एम साहा के स्थानांतरण पर ईजरप्पा ने दी भावभीनी विदाई
    Breaking News झारखंड

    यातायात निरीक्षक जे एम साहा के स्थानांतरण पर ईजरप्पा ने दी भावभीनी विदाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2025Updated:February 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    यातायात निरीक्षक जे एम साहा के स्थानांतरण पर ईजरप्पा ने दी भावभीनी विदाई
    •ज्योतिर्मयी साहा,यातायात निरीक्षक का तबादला
    •विगत 30 वर्षों से पाकुड़ में थे पाकुड़ स्थापित
    •ईजरप्पा एवं स्थानीय लोगों ने की कामकाज की सराहना
    यातायात निरीक्षक(प्रतीवीक्षक) पूर्व रेलवे पाकुड़ के पद पर स्थापित ज्योतिर्मयी साहा का स्थानांतरण हावड़ा हो गया है। इस अवसर पर ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के द्वारा स्थानांतरित यातायात निरीक्षक (प्रतीवीक्षक)को भावपूर्ण विदाई दिया।इस दौरान उपस्थित ईजरप्पा के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय,सचिव राणा शुक्ला,सह सचिव अनिकेत गोस्वामी, स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम, यातायात निरीक्षक प्रतिवीक्षक,प्रवीण कुमार,यातायात निरीक्षक कोल नितीश कुमार मौजूद थे।

     

    विदाई-सह-सम्मान समारोह में ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय सचिव राणा शुक्ला,सह सचिव अनिकेत गोस्वामी ने श्री साहा को शाल ओढ़ाकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर माल्यार्पण किया और फूल मालाओं से लाद दिया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनको सम्मानित किया।इस विदाई की बेला में सभी की आंखें नम थी। पूर्व वार्ड पार्षद बेला मजुमदार ने विदाई गीत का गायन किया।
    इस अवसर पर ईजरप्पा के अध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि साहा के कार्यों व क्रियाकलाप एवं उनके व्यक्तित्व के विषय में बखान करना कतई संभव नहीं है,क्योंकि पाकुड़ में सहायक स्टेशन प्रबंधक के रूप में 1995 में पदस्थापन के उपरांत विकास 30 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने रेल सेवा में कई नए कीर्तिमान स्थापित किया है।

     

    कई बार उन्हें पूर्व रेलवे के द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सराहा गया एवं सम्मानित भी किया गया।रेल यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाओं को अपने क्षेत्र में उपलब्ध करवाने के लिए श्री साहा सतत प्रयत्नशील रहे एवं किसी भी रेल यात्रियों को कोई परेशानी ना हो हमेशा विशेष ध्यान रहा,जिसका परिणाम है कि आज पाकुड़ रेलवे स्टेशन साफ सुथरा,पेयजल की सुदृढ़ व्यवस्था चहुंओर यात्री सुविधा से पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिपूर्ण है।इनका स्थानांतरण होना न केवल रेलवे अपितु रेल यात्रियों के लिए अपुर्णिय क्षति है।साहा जी जहां भी रहे स्वस्थ रहें,दिर्घायु हो हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना ईश्वर से करते हैं।
    इस मौके पर यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा ने कहा कि मैंने रेलवे के द्वारा दिए गए विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर्मठता और ईमानदारी पूर्वक किया है।

     

    मुझे यहां के रेल यात्रियों,रेल कर्मियों,पाकुड़ समाज एवं विशेष कर रेल यात्रियों के सेवा में सतत् प्रयत्नशील ईजरप्पा हावड़ा मंडल का बहुत सहयोग मिला है।मैं सहायक स्टेशन प्रबंधक पाकुड़ के पद पर रामपुरहाट से स्थानांतरित होकर पाकुड़ आया था और देखते ही देखते 30 वर्ष कैसे बीत गए पता ही नहीं चला जैसे कल की बात हो यह कहते ही उनके आंखें डबडबा गई।आप सभी का जो सहयोग मुझे मिला है मेरे दिल में है वह अमिट छाप है जो कभी मिट नहीं सकता है।मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा और तहे दिल से आपका आभार प्रकट करता हूं। साहा दा के सम्मान में लखीराम हेंब्रम,प्रवीण कुमार,नीतीश कुमार, राणा शुक्ला ने अपने-अपने विचारों को रखाकार्यक्रम का संचालन अनिकेत गोस्वामी और धन्यवाद ज्ञापन अमित साहा ने किया।

    कार्यक्रम में शीलादित्य मुखर्जी, बेला मजुमदार,अमित साहा,पिन्टू हाजरा,विष्णु भंडारी,राज ठाकुर, बहादुर मंडल,सादेकुल आलम,राजेश रविदास,अक्षय मंडल,संजय राय,अब्दुल अलीम,दिलदार हुसैन,नजरुल शेख,गुलाम अम्बिया सहित ईजरप्पा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजुद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने ‘नैतिक आधार’ पर इस्तीफा दिया
    Next Article डायन प्रथा अर्ध विकसित समाज की मानसिक बीमारी है अब समाज विकसित हो चुका है

    Related Posts

    जमशेदपुर DD बार हत्याकांड: अब केवल कार्रवाई नहीं, जवाबदेही भी तय हो!

    June 30, 2026

    डीडी बार हत्याकांड: कांग्रेस ने भाजपा नेता नीरज सिंह की गिरफ्तारी और डीडी बार को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई

    June 30, 2026

    यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद ने जमशेदपुर में एडवांस्ड कार्डियक केयर पर दी जानकारी, ECMO सेवाओं पर दिया जोर

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वेनेजुएला भूकम्प: प्राकृतिक आपदाएं और भारत की तैयारी

    ठाणे में युवती से मदद के बहाने ASI पर छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने किया तबादला

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहराया जा रहा है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में?

    कल्पक्कम में भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र: ऊर्जा क्रांति का नया अध्याय

    जमशेदपुर DD बार हत्याकांड: अब केवल कार्रवाई नहीं, जवाबदेही भी तय हो!

    डीडी बार हत्याकांड: कांग्रेस ने भाजपा नेता नीरज सिंह की गिरफ्तारी और डीडी बार को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई

    यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद ने जमशेदपुर में एडवांस्ड कार्डियक केयर पर दी जानकारी, ECMO सेवाओं पर दिया जोर

    साहित्यिक परिचर्चा में ब्रजेंद्रनाथ मिश्र प्रथम, तुलसी जयंती समारोह का हुआ शुभारंभ

    गोलमुरी में चलती कार का एक्सल टूटा, डिवाइडर से टकराई गाड़ी; बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.