Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

     भाजपा सरकार के राज में घोर निंदनीय कृत्य मणिपुर में डबल इंजन के सरकार रहते हुए घट रही है, इस घटना से मानवता शर्मसार:आनंद बिहारी दुबे

    मणिपुर की घटना से लगता है कोई शरीर ही नहीं आत्मा को भी नोच रहा हो:धर्मेंद्र सोनकर

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भाजपा सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन कार्यक्रम साकची गोल चक्कर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जलाया गया

     

     

    पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन मणिपुर के घटना जिसमें महिला माताओं बहनों को निर्वस्त्र कर घिनौना कृप्त करने वाले के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए सैकड़ों कांग्रेसजनों के उपस्थिति में पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

     

     

    पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि मानवता के दृष्टिकोण से भाजपा सरकार के राज में घोर निंदनीय कृत्य मणिपुर में डबल इंजन के सरकार रहते हुए घट रही है। इस घटना से मानवता शर्मसार हो गई है, मोदी सरकार से देश नहीं चल पा रही है, भाजपा सरकार के नेतृत्व में लोग बैचाल हो गए हैं, इस कृत्य का कहीं ना कहीं से भाजपा सरकार और नेताओं का सह नजर आता है, जिस पर भारतवर्ष के आम जनता को ठोस निर्णय लेने का समय भी आ गया है, अब हर मोर्चे पर मोदी सरकार विफल हो रही है। आगामी 2024 में आम जनता को निर्णय लेने का कार्य करना चाहिए कि मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करें,

     

     

    भाजपा सरकार के राज में महिला पहलवान बहनों के साथ अत्याचार होता है और उनके सांसद को बेल मिलने पर माला पहनाकर बाजा बजा कर और मिठाई बांटते हैं, तो कभी भाजपा के कार्यकर्ता आदिवासी भाई के ऊपर मूत्र विसर्जित करते हैं, यह मानवता को शर्मसार करने वाली बातें और घटनाएं हैं, मणिपुर की बेबस मां बहन को निर्वस्त्र कर घुमाया गया और सत्ता में बैठे लोग तमाशा देखते रह गए, महिलाओं का अपमान भारत देश नहीं सहेगा, पौराणिक इतिहास भी रहा है कि कौरवों ने भी माता दौपदी का चीर हरण किया था, उसी प्रकार भाजपा सरकार के राज में भी माताओं बहनों को निर्वस्त्र मणिपुर में किया गया है। जब-जब नारी का असम्मान हुआ है, तब तक धरती पर बदलाव हुई है। 2024 में भी भाजपा का सत्ता से नाश होगा।

     

     

    कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान में मैदान में उतर चुकी है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा सरकार के विफलताओं पर घोर निंदा व्यक्त करता हूं, सबसे बड़ी बात यह है कि भारत का गृह मंत्री और मंत्रालय अपने आपको दंभ ठोकता-पीटता फिरता है कि मैं सबसे मजबूत संस्था का मालिक हूं और आज मणिपुर 2 महीना से भी अधिक समय हो गया और लगातार जल रहा है। वहां शांति कराने और व्यवस्था को शांत करने की कोई भी प्रयास भाजपा सरकार नहीं कर रही है। यह समय मानवता को बचाने का समय है भारत को बचाने का समय है। अब एनडीए के मुकाबले इंडिया का आगमन हो चुका है और हर लोगों को न्याय मिलेगा।

    पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, भारतयात्री जेबा खान प्रदेश सचिव, राकेश तिवारी प्रदेश सचिव सुरेश धारी, जिला उपाध्यक्ष सह नवनियुक्त जिला स्तरीय समन्वयक अल्पसंख्यक विभाग शफी अहमद खान, राज किशोर यादव, रियाजउद्दीन खान, योगेन्द्र सिंह यादव जिला समन्वयक सेवादल कांग्रेस, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अशोक सिंह क्रांतिकारी, रामलाल प्रसाद पासवान जिला समन्वयक ओबीसी विभाग, रजनीश सिंह, गुरदीप सिंह, जितेन्द्र सिंह, बिरेंद्र पाण्डेय,

     

     

    इंतिखाब वास्ती, मो सलीम, साकची प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव, राहुल गोस्वामी, जसवंत सिंह जस्सी, संध्या दास, दिलीप गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, अजय मिश्र, अजय महतो, राम प्रवेश झा, रंजीत सिंह कल्लू, अमर कुमार मिश्रा, अपर्णा गुहा, पवन ओझा, अमृत पाल सिंह, अरूण कुमार सिंह शामिल हुए।

     

     

     

    मणिपुर की घटना से लगता है कोई शरीर ही नहीं आत्मा को भी नोच रहा हो:धर्मेंद्र सोनकर

     

    आज दिनांक 20 जुलाई, शाम 5 बजे से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष नगर धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घिनौना कार्य करने के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन सैकड़ो कार्यकर्ता ने कदमा में किया।

     

    श्री सोनकर ने कहा की मणिपुर में हुई घटना का वीडियो देखकर पूरा देश शर्मसार है। खुद को विश्वगुरु बताने वाला व्यक्ति मणिपुर पर तब सिर्फ 36 सेकंड बोला, जब सर्वोच्च न्यायालय ने स्वयं संज्ञान लिया। प्रधानमंत्री जी, माफ कीजिए लेकिन आपका दिल देश के लिए नहीं धड़कता है।इंसानियत शर्मसार है पर प्रधान सेवक की मौन टूटता ही नहीं।पूरे देश, समाज एवं इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना केंद्र सरकार की घोर विफलता एवं संवेदनहीनता का अत्यंत शर्मनाक सबूत हैं। माननीय राष्ट्रपति महोदया, जो कि आदिवासी समाज के होने के अलावा एक महिला भी हैं, से निवेदन हैं कि इंसानियत और मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की पहल करें एवं सबसे पहले तो मणिपुर की नाकाम सरकार को तत्काल बर्खास्त करें।विदित हो कि यह घटना 4 मई की हैं जिससे संबंधित एफआईआर पिछले 18 मई को ही हो चुकी थी पर यह सरकार हरकत में तब आती हैं जब इससे संबधित शर्मनाक वीडियो लीक होती हैं।

     

    जिला उपाध्य्क्ष बब्लू झा ने संबोधन किया की प्रधानमंत्री मोदी सत्र शुरू होने से पहले 8 मिनट 25 सेकंड बोले और उनके पास मणिपुर के लिए सिर्फ़ 36 सेकंड थे? मणिपुर पर बोलने के बजाय आप राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर ताने देने लगे?घटना 77 दिन पुरानी है और आपको वाक़ई में अब पता चल रहा है इसके बारे में? सच तो ये है कि इस हैवानियत के आप भी उतने ही ज़िम्मेदार हैं जीतने वीडियो में दिखने वाले दरिंदे।आज इस देश की हर औरत नंगा महसूस कर रही है – लगता है कोई शरीर ही नहीं आत्मा को भी नोच रहा हो।धिक्कार है, लानत है आप पर मोदी जी, दुर्भाग्य है आप इस देश के प्रधानमंत्री हैं।

    इस पुतला दहन आक्रोश कार्यकर्म में भारत यात्री जेबा खान ,के अलावा जिला उपाध्यक्ष बब्लू झा,फ़िरोज़ खान, जिला सचिव जनाब रिजवी,गोपाल यादव, अभिजीत सिंह, अफसर चिंटू,अहमद सफी बादशाह, अजितेश् उज्जैन,राकेश साहू अमित दुबे,अमित दुबे, शशि भूषण प्रसाद, अजितेश् उज्जैन,राजा सिंह राजपूत, सीनू रेडी, हरे कृष्णा लोहार, मनीष मार्डी, गोविंद बगधल,टीपू सुल्तान, आसिफ,चिनु, इमरान,रतन, गौतम रविदास, प्रिंस मोहसीन, सोहन शर्मा, पीयूष अग्रवाल, पवन सिंह, अख्तर हुसैन सिकंदर खान गुलाम अली शाजादा सलीम आसान, जावेद जमाल एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिन में मुआयना और रात में कर ली लाखों रुपए की सामानों की चोरी, चोर गिरफ्तार
    Next Article आशा कर्मी की अनिश्चित हड़ताल का आज 9वा दिन

    Related Posts

    निजी नर्सिंग होम माफिया के कारण बंद होने के कगार पर आयुष्मान योजना

    May 23, 2025

    बकरी चोरी के आरोपी दो युवकों को लाठी और रॉड हुई धुनाई पुलिस ने बचाई जान

    May 23, 2025

    शिव पुजन सिंह की पत्नी स्वर्गीय जड़ाई देवी की 17 वीं पुण्यतिथि गांधी घाट पार्क साकची मनाई गई

    May 23, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निजी नर्सिंग होम माफिया के कारण बंद होने के कगार पर आयुष्मान योजना

    बकरी चोरी के आरोपी दो युवकों को लाठी और रॉड हुई धुनाई पुलिस ने बचाई जान

    शिव पुजन सिंह की पत्नी स्वर्गीय जड़ाई देवी की 17 वीं पुण्यतिथि गांधी घाट पार्क साकची मनाई गई

    रेड क्रॉस के कम्पोनेन्ट डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की देखरेख में 1 रेयर ग्रुप ए निगेटिव उपलब्ध कराया गया

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से साबित हुआ कि भारत में आतंकवाद पूरी तरह पाकिस्तान प्रायोजित है: अमित शाह

    संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम को लेकर लगाया जा रहा हैं बैनर पोस्टर

    पश्चिम ने पाकिस्तान में सैन्य शासन को मजबूत और लोकतंत्र को कमजोर किया है: जयशंकर

    एक देश, एक चुनाव’ पर शनिवार को बिस्टुपुर तुलसी भवन में संगोष्ठी का होगा आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बतौर मुख्यातिथि होंगे शामिल, सांसद विद्युत महतो की अगुवाई में होगा आयोजन

    जमशेदपुर में धडल्ले से बिक रहें प्रतिबंधित प्लास्टिक के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएँ प्रसाशन- ज्योत्सना सरकार

    चांडिल डैम में बोट हाउस निर्माण का, मत्स्यजीवी समिति ने किया विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.