Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बच्चपन से धर्म एवं अध्यात्म की शिक्षा जरूरी: रघुवर दास
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म रांची राजनीति

    बच्चपन से धर्म एवं अध्यात्म की शिक्षा जरूरी: रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बच्चपन से धर्म एवं अध्यात्म की शिक्षा जरूरी: रघुवर दास

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का दूसरा दिन

    18 अगस्त 22: जमशेदपुर : सूर्य मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आज द्वितीय दिवस पर बाल राधा- कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का ऑडिशन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के संरक्षक श्री रघुवर दास जी उपस्तिथ हुए। जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें से 25 प्रतिभागियों को चयनित किया गया जो कल जन्माष्टमी के दिन होने वाले फाइनल में आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रतिभागियों की उम्र दस वर्ष तक तय की गई थी। जज की भूमिका में सोनाली चटर्जी, गार्गी सुरल, उज्ज्वला मालविका एवं जयश्री नंदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    नन्हे बच्चों के द्वारा बाल राधा एवं बाल कृष्ण का रूप देखते ही बनता था। मात्र तीन माह की बच्ची को उसकी माँ ने राधा बना कर प्रस्तुत किया जिसने सभी का मन मोह लिया। इसी प्रकार पांच माह से लेकर दस वर्ष तक के बच्चे – बच्चियों ने सभी को आनंदित किया। उपस्थित श्रोताओं ने भी नन्हें नौनिहालों की प्रस्तुति का खूब आंनद लिया।

    मौके पर उपस्थित मंदिर समिति के संरक्षक श्री रघुवर दास ने कहा कि हमारा देश आध्यात्मिक देश हैं जहाँ विभिन्न धर्म और जाति के लोग निवास करते हैं। इसलिए यह आवश्यक हो जाता हैं कि धर्म और अध्यात्म की शिक्षा बाल अवस्था से ही दी जाए। जिससे वे अपने धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पित रहें, दुनिया में हमारी पहचान अध्यात्म के चलते ही है।

    कल के मुख्य आकर्षक कार्यक्रम एकल मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर भी तैयारी आयोजन समिति द्वारा पूर्ण कर ली गयी। सुबह 11 बजे से सूर्य मंदिर प्रांगण में महिला एवं पुरुष दोनों इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे।

    आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रगुप्त सिंह, संजीव सिंह, गुंजन यादव, मंटू बनर्जी, कमलेश सिंह, दिनेश कुमार, पावन अग्रवाल, चंद्रशेखर मिश्रा, कल्याणी शरण, भूपेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह राजा, संजय सिंह, अमरजीत सिंह राजा, अखिलेश चौधरी, शशिकान्त सिंह, बिस्वनाथ सरकार, हरकिशोर तिवारी, रॉकी सिंह एवं अन्य उपस्तिथ थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध छापेमारी, 3 गिरफ्तार
    Next Article मुख्यमंत्री से मिला पायलट प्रोजेक्ट नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी केंद्रीय जनसंघर्ष समिति, लातेहार-गुमला का प्रतिनिधिमंडल

    Related Posts

    झारखंड में मुंडा-रघुवर- मरांडी के बिना भाजपा की सत्ता वापसी कितनी आसान?

    August 18, 2026

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव और सामाजिक संतुलन का मेल

    August 18, 2026

    स्मृति ईरानी की वापसी: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनीं, जानें राजनीतिक सफर और रणनीति

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में मुंडा-रघुवर- मरांडी के बिना भाजपा की सत्ता वापसी कितनी आसान?

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव और सामाजिक संतुलन का मेल

    स्मृति ईरानी की वापसी: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनीं, जानें राजनीतिक सफर और रणनीति

    स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर भाजपा ने दिया संगठनात्मक रणनीति का संदेश

    संसदीय गतिरोध: लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता और समाधान की राह

    पाकिस्तान की असुरक्षा और आतंकवाद का यथार्थ

    स्मृति ईरानी की वापसी: भाजपा संगठन में अनुभव, संघर्ष और नई रणनीति का संदेश

    संसदीय गतिरोध: लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता और समाधान की राह

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव और सामाजिक संतुलन का मेल

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का बयान: अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और आतंकवाद पर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.