Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुमका हादसा: खलासी की जलकर मौत, चालक गंभीर
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दुमका हादसा: खलासी की जलकर मौत, चालक गंभीर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुमका हादसा: खलासी की जलकर मौत, चालक गंभीर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड के दुमका में बुधवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुमका के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत दुमका रेलवे स्टेशन के समीप रिंग रोड के पास दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास से गुजर रही अन्य दो हाइवा ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया।

    इस घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में एक ट्रक के खलासी (हेल्पर) की मौके पर झुलस कर दर्दनाक मौत हो गयी जबकि ड्राइवर को गंभीर हालात में दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया।

    बताया जाता है कि जिन दो ट्रकों में टक्कर हुई उसमे एक ट्रक में लाइटर (ज्वलनशील सामान) लोड थी।  घटना की सूचना मिलते ही दुमका पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मी द्वारा आग पर काबू पाने के लिए काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी और करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

    मौके पर काफ़ी भयावह दृश्य था। सड़कों पर लाइटर बिखरे हुए थे और मृतक का जला हुआ शरीर घटनास्थल पर पड़ा हुआ था। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक लाइटर लदे ट्रक से टक्कर के बाद आग का गोला दूर दूर तक जा रहा था। पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखायी और आग बुझाने में जुट गये। घटना के कुछ देर बाद मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया

    जिसमें स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। आग पर काबू पाने के बाद रेस्कीयू कर क्रेन की मदद से जले हुए ट्रकों को सड़क किनारे किया गया। मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, एसडीपीओ विजय महतो सहित अन्य अधिकारी के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटगए

    चालक गंभीर दुमका हादसा: खलासी की जलकर मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में “साहित्य गौरव सम्मान–2026” का भव्य आयोजन, होली मिलन में झलकी साहित्यिक सरसता
    Next Article जमशेदपुर में राष्ट्रपति आगमन, जनता ने किया गर्मजोशी से स्वागत

    Related Posts

    स्वच्छता पखवाड़ा के वेस्ट टू वेल्थ प्रतियोगिता में जी सी जे डी हाई स्कूल को तीसरा स्थान युसीआईएल सीएमडी ने किया सम्मानित 

    February 28, 2026

    ब्रह्मप्राप्ति ही एकमात्र पथ : आनन्दमार्ग संभागीय सेमिनार में आचार्य सिद्धविद्यानंद अवधूत

    February 28, 2026

    मानगो नगर निगम चुनाव में हार के बाद विकास सिंह का भाजपा पर तीखा हमला

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्वच्छता पखवाड़ा के वेस्ट टू वेल्थ प्रतियोगिता में जी सी जे डी हाई स्कूल को तीसरा स्थान युसीआईएल सीएमडी ने किया सम्मानित 

    ब्रह्मप्राप्ति ही एकमात्र पथ : आनन्दमार्ग संभागीय सेमिनार में आचार्य सिद्धविद्यानंद अवधूत

    मानगो नगर निगम चुनाव में हार के बाद विकास सिंह का भाजपा पर तीखा हमला

    गम्हरिया के कई इलाकों में रविवार को पांच घंटे रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

    होली में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध- थाना प्रभारी

    पितकी रेलवे फाटक पर महाजाम, 10–15 घंटे फंसे वाहन — यात्रियों व चालकों की बढ़ी मुश्किलें

    फाल्गुन महोत्सव पर बाबा श्याम का भव्य शृंगार,  भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल

    तमोलिया में शिव शिष्य परिवार की भव्य ‘शिव परिचर्चा’, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल

    टाटानगर स्टेशन पार्किंग में भारी घाटा, कंपनी ने शुल्क घटाने की मांग उठाई

    सूर्यधाम सिदगोड़ा में राम मंदिर के छठवीं वर्षगांठ पर राममय हुआ सिदगोड़ा, 51 सौ दीपक की आभा से जगमग हुआ सूर्य मंदिर, आतिशबाजी, महाभंडारा के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.