Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला प्रशासन की कार्यवाही से दहशत में बिल्डर अवैध निर्माण हुआ ध्वस्त
    Breaking News Business Headlines अपराध कारोबार जमशेदपुर झारखंड रांची राष्ट्रीय

    जिला प्रशासन की कार्यवाही से दहशत में बिल्डर अवैध निर्माण हुआ ध्वस्त

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला प्रशासन की कार्यवाही से दहशत में बिल्डर अवैध निर्माण हुआ ध्वस्त

    *आम जनता खुश दहशत में बिल्डर ना आया काम पैसा पैरवी व रुतबा*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जीया कुमारी सिंह

    जमशेदपुर जिला प्रशासन की कार्यवाही से आम जनता खुश दहशत में बिल्डर ना आया काम पैसा पैरवी व रुतबा
    ज्ञात हो कि कल से अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए भवन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर रखी थी और आज
    कदमा थाना क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाया गया, अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया बिल्डर के खिलाफ जिला प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई कि आज चारों तरफ हो रही है प्रशंसा कार्रवाई के दौरान
    प्रशासन ने अवैध निर्माण को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया। अनमुंडल पदाधिकारी, धालभूम के आदेशानुसार यह कार्यवाही जमशेदपुर के वार्ड नंबर 2, खाता नंबर 1217, प्लॉट नंबर 55/2797 स्थित सरकारी भूमि पर की गई। यह भूमि अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई थी और इस संबंध में पहले ही अदालत में वाद दायर किया गया था।

    बी.पी.एल.ई/जे.पी.एल.ई वाद में न्यायालय द्वारा अतिक्रमणकारियों को सात दिनों के भीतर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया था। लेकिन जब इस आदेश का पालन नहीं किया गया, तो प्रशासन ने कठोर कदम उठाते हुए दण्डाधिकारी, पुलिस बल, सशस्त्र बल, महिला बल और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाया। इस कार्यवाही के तहत कदमा थाना क्षेत्र में स्थित सरकारी जमीन पर किए गए सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। अंचल अधिकारी जमशेदपुर श्री मनोज कुमार के नेतृत्व में कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री सुदीप्त राज, पुलिस अधिकारियों और अन्य बलों की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई।

     

    इसके अलावा, मरीन ड्राइव स्थित करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे प्रिया बाला हैरिटेज अपार्टमेंट को ध्वस्त करने का काम भी गुरुवार को शुरू हुआ। यह अपार्टमेंट अनाधिकृत रूप से झारखंड सरकार की जमीन पर बन रहा था। निर्माण कार्य को रोकने के बाद भी बिल्डर द्वारा अवैध निर्माण को जारी रखा गया था, जिसे अब प्रशासन द्वारा पूरी तरह से तोड़ा जा रहा है। पहले दिन इसकी संरचना का अगला हिस्सा ध्वस्त किया गया, और उम्मीद की जा रही है कि अगले दिन पूरी संरचना को गिरा दिया जाएगा।

     

    उल्लेखनीय है कि अपार्टमेंट श्रीनाथ रेसीडेंसी कॉलोनी के पीछे कदमा थाना क्षेत्र के उलियान इलाके में स्थित था, जिसका खाता नंबर 1217 और प्लॉट नंबर 55/2797 है। अपार्टमेंट के बेसमेंट और पहले तल की ढलाई हो चुकी थी, और दूसरे तल की सेंटरिंग की जा रही थी। अवैध निर्माण पर कार्रवाई
    कर जिला प्रशासन ने एक तीर से कई शिकार किए हैं
    कदमा थाना क्षेत्र में चल रही इस बड़ी कार्रवाई से स्थानीय जनता और प्रशासन के बीच सुरक्षा की भावना बढ़ी है। इस मामले में बिल्डर कुणाल सिंह ने पहले हाई कोर्ट में स्टे लगाने की कोशिश की थी, लेकिन न्यायालय ने अंततः स्टे हटा दिया और प्रशासन को निर्माण ध्वस्त करने का आदेश दिया। अदालत का आदेश आते ही प्रशासन ने पूरे प्लानिंग के साथ निर्माण कार्य को रोकने और अवैध कब्जा हटाने के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए एक मैसेज भी देने का काम किया

     

    बहरहाल इस कार्रवाई से जिला प्रशासन ने नक्शा विचलन करने वाले और अवैध कब्जे करने वाले को कड़ा संदेश भी दिया है कि आने वाले दिनों में सरकार अवैध कब्जे और निर्माण कार्यों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है, और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    जिला प्रशासन की कार्यवाही से दहशत में बिल्डर अवैध निर्माण हुआ ध्वस्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभोजपुरी संस्कृति मंच देगा ‘‘भोजपुरी एल्बम ट्रैक’’ में गाने का मौका
    Next Article राष्ट्र संवाद headlines

    Related Posts

    झारखंड बंद को सफल बनाने भारत आदिवासी पार्टी ने घाटशिला में निकाला बाइक जुलूस

    June 4, 2025

    युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला

    June 4, 2025

    आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का मिलाजुला असर दिखा, प्रदर्शनकारियों ने रांची में सड़क जाम की

    June 4, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड बंद को सफल बनाने भारत आदिवासी पार्टी ने घाटशिला में निकाला बाइक जुलूस

    युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला

    आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का मिलाजुला असर दिखा, प्रदर्शनकारियों ने रांची में सड़क जाम की

    अब 5 रुपये में करें भरपेट भोजन

    नमन के प्रतिनिधिमंडल ने वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडेय से की शिष्टाचार मुलाक़ात, दी यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं

    विश्व पर्यावरण दिवस को ऐतिहासिक और प्रेरणादाई बनाएगा स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान : दीपू सिंह

    आरडी रबड़ रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से जारी हड़ताल को प्रबंधन ने किया अवैध घोषित

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.