- कांग्रेस कल झारखंड के उम्मीदवारों की कर सकती है घोषणा, डॉ अजय ने कहा-लड़ूंगा जमशेदपुर से विधानसभा चुनाव, पूरब या पश्चिम यह तय नही
रांची : कांग्रेस मंगलवार को झारखंड के अपने सारे प्रत्याशियों की घोषणा कर सकता है। यह जानकारी डॉ अजय कुमार ने रांची हवाई अड्डा पर बातचीत करते हुए दी। डॉ अजय ने माना कि चतरा की सीट को लेकर थोड़ा जरूर संशय है लेकिन यह समस्या भी दूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि झारखंड में ही नहीं पूरे देश बदलाव चाहता है और झारखंड के साथ पूरे देश मे कांग्रेस और महागठबंधन की सरकार बनेगी।
झारखंड के चुनाव तक रहेगा गठबंधन
एक सवाल के जवाब में डॉ अजय कुमार ने कहा कि झारखंड की सरकार को हर हाल में उखाड़ फेंकना है और इसके लिए भी महागठबंधन रहेगा। झारखंड के सीट को लेकर बातचीत लोकसभा चुनाव के बाद होगा। खुद के विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर डॉ अजय कुमार ने कहा कि वे जमशेदपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे लेकिन जमशेदपुर पूर्वी से लड़ेंगे या जमशेदपुर पश्चिम से यह अभी कुछ सोचा नही है। वैसे कांग्रेस आलाकमान का फैसला सर्वोपरि होता है।