बहरागोड़ा में दिव्यांग शिविर का आयोजन
उपायुक्त , पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के आदेशानुसार प्रखंड बहरागोड़ा अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरागोड़ा में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विशेषज्ञ उपस्थित थें।
जिसमें सभी विशेषज्ञ द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाया गया था, साथ ही पेंशन हेतु स्टॉल लगाया गया था। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राजेश कुमार साहु के द्वारा कैम्प का निरीक्षण किया गया। जिसमें बताया गया कि इस तरह का कैम्प होने से ग्रामीणों का दिव्यांग प्रमाण पत्र अपने ही क्षेत्र में हो जा रहा है, साथ ही अपील किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाए।
जिसमें हड्डी रोग प्रमाण पत्र हेतु 68 आवदेन प्राप्त हुए, ई0एन0टी0 प्रमाण पत्र हेतु 67 आवेदन प्राप्त हुए, मनोरोग प्रमाण पत्र हेतु 25 आवेदन प्राप्त हुए एवं नेत्ररोग प्रमाण पत्र हेतु 37 आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वालम्बन पेंशन हेतु 17, मुख्यमंत्री राज्य बृद्धावस्था पेंशन हेतु 27, मुख्यमंत्री विधवा सम्मान पेंशन हेतु 10, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित पेंशन हेतु 4 एवं पेंशन राशि से संबंधित 17 आवेदन प्राप्त हुए। पेंशन राशि से संबन्धित शिकायतों को कैंप मे ही निस्पदित किया गया।