Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता – पुलिस के हत्थे चढ़े पीएलएफआई के तीन नक्सली
    Breaking News जामताड़ा झारखंड रांची

    जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता – पुलिस के हत्थे चढ़े पीएलएफआई के तीन नक्सली

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    पुलिस के हत्थे चढ़े पीएलएफआई के तीन नक्सली

    लोहरदगा: जिला पुलिस बल ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के तीन नक्सलियों को दो देसी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सलियों में कौशल कुमार यादव रांची जिले के बलसोकरा का रहने वाला है। दीपक यादव लोहरदगा की कैरो थाना क्षेत्र और कुशल यादव लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। तीनों की उम्र 19 से 23 साल के बीच है। प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि तीनों प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के सरगना कृष्णा यादव के लिए काम करते हैं। पिछले आठ अप्रैल को कुडू थाना क्षेत्र के मकांदू के स्टोन माइंस में बम फेंकने, पोस्टर बाजी, मशीनों को आग लगाने और दहशत फैलाने सहित कई वारदातों में इनका हाथ रहा है। कैरो थाना क्षेत्र में मजदूरों से मारपीट और मोबाइल छीनने की घटना को इन्होंने ही अंजाम दिया था।

     

    कृष्णा यादव के दस्ते के 15 नक्सली और सहयोगी जेल भेजे जा चुके हैं। लेकिन वहां अपने संगठन में रोज नए लड़कों को शामिल कर रहा है। ऐसे लोगों से अपील है कि गलत रास्ते पर न जाएं, अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहें। पीएलएफआई की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ा दी थी। 7 मई की रात करीब 1:30 बजे कुडू थाना पुलिस ने कौशल और दीपक को संदेह होने पर रोका। इनकी जांच करने पर इनके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। इन दोनों की निशानदेही पर इनके सहयोगी कुशल यादव को लातेहार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

     

     

    नक्सलियों की गिरफ्तारी के अभियान में डीएसपी अभियान दीपक कुमार पांडे, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, कुडू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर तकनीकी शाखा प्रभारी अभिनव कुमार सहित पुलिस जवान शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार राज्य के लोगों को निर्बाध बिजली देने के प्रति कृत संकल्पित है : मंत्री चंपई सोरेन
    Next Article चटकपुर क्षेत्र में हाथी मचा रहा आतंक किसान का फसल नष्ट वन विभाग को सूचना के बाबजूद विभाग मौन.

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.