Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विहिप की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
    Breaking News खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय

    विहिप की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार उप ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    खगड़िया (बिहार): विश्व हिंदू परिषद, खगड़िया जिला द्वारा संगठन की जिला बैठक गोगरी प्रखंड में स्थित (मंजू विवाह भवन के प्रांगण में आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार “चुन्नू” ने किया। वहीं जिला बैठक की विधिवत शुरुआत भारत माता के तैल्य चित्र पर पष्प अर्पित कर ओम् का उच्चारण करते हुए विजय महामंत्र एवं एकात्मकता स्त्रोत के साथ किया गया।

    बैठक के दौड़ान जिले के सभी प्रखंडो के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बिहार प्रांत के विविध पदाधिकारी भी मौजूद थे।

    जहां उपस्थित बजरंगी भाईयों को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष कृष्णदेव झा ने गीता जयंती के अवसर पर होने वाले “शौर्य पथ संचलन” हेतु कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। श्री झा ने कहा कि, गीता जयंती के दिन ही वर्ष 1992 में श्री राम जन्मभूमि को विदेशी आक्रांताओं द्वारा निर्मित ढाँचे से मुक्ति मिली थी। अतः इसी विशेष तिथि के उपलक्ष्य में वर्ष 1993 से गीता जयंती के अवसर पर शौर्य पथ संचलन किया जाता है।

    बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री श्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि, हम हिंदुओं के लिए गीता जयंती का दिन शौर्य और बलिदान का दिवस है।*

    वहीं बजरंग दल के विभाग संयोजक पंकज सिंह ने दिसंबर के 19 तारीख को होने वाले शौर्य पथ संचलन को अविस्मरणीय बनाने हेतु सभी हिंदू धर्मावलंबियों से अनुरोध करते हुए कहा कि, यह दिवस हम सभी हिंदुओं के एक होने का पुनीत अवसर है जिसे हमें व्यर्थ नही होने देना चाहिए।

    वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार ने शौर्य दिवस के ऐतिहासिक पल की जानकारी देते हुए बताया कि, श्री राम जन्मभूमि एक युग युगीन संघर्ष गाथा है। इसी दिन हमारे लाखों बजरंगी कार्यकर्ताओं ने मिलकर बाबर द्वारा निर्मित उस विवादित ढांचे को मात्र 5 घंटे में आश्चर्यजनक रूप से धारासाही कर उसे मिट्टी में मिला दिया था। वर्षों के संघर्ष के बाद आज रामलला की मंदिर पुणः स्थापित की गई है। यह हमारे आपके और भारत के इतिहास के लिए बड़े गौरव का दिन है।

    साथ ही नितिन कुमार ने संगठन को मजबूत करने के लिए, जिला कमिटी के विस्तार के लिए साप्ताहिक बैठक प्रारंभ करने की पहल करते हुए कार्यकर्ताओं को शौर्य दिवस को एतिहासिक बनाने के लिए तन-मन-धन से मिलकर सहयोग के लिए आगे आने का आवाहन किया।

    वहीं 19 दिसंबर को होने वाले शौर्य पथ संचलन को सफल बनाने हेतु विहिप के अशोक चौरसिया एवं जिला सह मंत्री संजय कुमार वर्मा को जिला के हर प्रखंड, खंड में बैठक एवं कार्यकर्ताओं को इससे संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी दी गयी।बैठक में गिरधर साह,डा रंजन कुमार, गोपाल पासवान,बमबम चंद्रवंशी, अमृत आनंद, राजनिति प्रसाद, राजेश गुप्ता,नितिश कुमार ,संगम कुमार, राहुल कुमार,केशव कुमार, जयहिंद कुमार,सिट्टू कुमार,विजय विमल सहित सैकड़ों राम भक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाता की अनन्य साधिका रागनी दीदी
    Next Article विश्वविद्यालय संयोजक राकेश साहू को एबीवीपी ने दिया श्रद्धांजली

    Related Posts

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.