जिला कांग्रेस ने डाॅ अम्बेडकर जयन्ती पर साकची पुराना कोर्ट के समीप प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर जी का जयंती समारोह का आयोजन साकची पुराना कोर्ट के समीप जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने बाबा साहेब के चित्र पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ पुष्प अर्पित कर नमन किया।
जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि डाॅ भीमराव अंबेडकर जी को संविधान निर्माता के रूप में युगो-युगों तक जाना जाएग। हम सबों को संविधान का अनुपालन करना है और संविधान के रक्षार्थ हमें सजग रहने की आवश्यकता है। किसी भी परिस्थिति में लोकतंत्र सुरक्षित रहे। वर्तमान में कुछ लोगों के द्वारा लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हम सभी कांग्रेसजनों को सजग रहना है, इतना ही नही आम जनता के बीच पहुंचकर संविधान के महत्व को प्रचारित भी करना है। तब जाकर बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगा ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, वरिष्ठ नेता खगेनचन्द्र महतो, प्रदेश महामंत्री विजय खान, प्रदेश सचिव देबू चटर्जी, राजकिशोर यादव, के के शुक्ल, ज्योतिष यादव, शफीअहमद खान, कमलेश कुमार पाण्डेय, रजनीश सिंह, शशी कुमार सिन्हा, धर्मा राव प्रखण्ड अध्यक्ष साकची, अमरजीत नाथ मिश्र, कृष्णा ठाकुर, भोला यादव, ज्योति मिश्र, अतुल गुप्ता, संजय यादव, आशीष ठाकुर जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड अध्यक्ष, रंजीत सिंह, संजय कुमार, इंदुभुषण यादव, राज किशोर प्रसाद, शेखर कुमार,अमर कुमार मिश्र, संजय चौधरी, नारायण दे, अजय शर्मा, मो. सलीम, राजकुमार वर्मा, मनोज उपाध्याय, जसवंत सिंह जस्सी, मुन्ना मिश्र, सुखदेव सिंह मल्ली, सावन मुखी, गुड्डी देवी, हरिहर प्रसाद सहित कांग्रेसजन शामिल हुए। उपरोक्त विज्ञप्ति जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने जारी कर बताया।