Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फर्जी प्रधान के असंवैधानिक कार्यों पर रोक लगाए जिला प्रशासन : कुलविंदर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर संथाल परगना

    फर्जी प्रधान के असंवैधानिक कार्यों पर रोक लगाए जिला प्रशासन : कुलविंदर

    News DeskBy News DeskJune 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • अनहोनी हुई तो होगी सरकार और प्रशासन की बदनामी

    जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि सीजीपीसी (सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के फर्जी प्रधान सरदार भगवान सिंह की असंवैधानिक, गैरकानूनी और जबरिया कार्रवाई पर रोक लगाएं।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार भगवान सिंह 2022 में फर्जी तरीके से प्रधान बने थे। उस समय उम्मीदवार हरमिंदर सिंह मिंदी ने चुनाव का बायकॉट किया था। दिखावे को मतदान हुआ था और अब वही तरीका साकची गुरुद्वारा कमेटी प्रधान पद के लिए 22 जून को अपनाने की कोशिश में हैं। भगवान सिंह खुद गलत तरीके से मानगो में पिछले 8 साल से प्रधान हैं।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार एसडीओ मैडम शताब्दी मजूमदार ने 28 मई को चुनाव कराने की जिम्मेवारी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दे दी किन्तु चार जून को दिए नए आदेश में पुराने आदेश को पलट दिया। इस नए आदेश से स्पष्ट हो गया कि साकची प्रधान का चुनाव उनके अपने संविधान के अनुसार होगा। 10 जून को वह प्रक्रिया पूरी हुई है।
    सरदार भगवान सिंह की असंवैधानिक कार्रवाई से 22 जून रविवार को साकची गुरुद्वारा इलाके में कानून व्यवस्था बिगड़ने की पूरी संभावना रहेगी। यदि ऐसा हुआ तो यह जिला प्रशासन और सरकार के लिए बदनामी का कारण बनेगी? कुलविंदर सिंह के अनुसार एसडीओ के आदेश को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में सिविल रिट दाखिल है और फैसले का इंतजार भी भगवान सिंह नहीं कर रहे हैं।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे का व्यक्तिगत आचरण जो भी रहा हो किंतु कभी लोकल गुरुद्वारा की राजनीति में हस्तक्षेप नहीं किया। कुलविंदर सिंह के अनुसार वे एक समझौता के तहत बारीडीह में प्रधान बने तब गुरमुख सिंह सीजीपीसी प्रधान थे, उनके साथ मुकदमबाजी है लेकिन उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया। बल्कि कालांतर में भगवान सिंह ने हस्तक्षेप किया, फर्जी तरीके से वोटर लिस्ट बनाई और फिर धिर्मलिए होने की बात स्वीकार करने वाले को प्रधान बना दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खासमहल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
    Next Article सोना देवी विश्वविद्यालय में 11 वे अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया गया योगाभ्यास

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.