Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा

    News DeskBy News DeskSeptember 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा

    केरल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने इस बात के संकेत दिए हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला यहां लागू नहीं होता,

    लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष होकर कोई मुख्यमंत्री का पद भी संभालता है, तो वह पूरे देश पर ध्यान कैसे दे पाएगा। राहुल गांधी के इस जवाब से यह साफ हो गया है कि अशोक गहलोत अगर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा। बुधवार को दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा था कि यह जरूरी नहीं कि कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है तो वह दूसरे पद पर नहीं रह सकता। मंत्री या मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए

    अगर कोई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है तो इसमें कोई हर्ज नहीं है क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित पद ना होकर चुनाव के जरिये बनता है। गहलोत के मुताबिक, यह एक व्यक्ति एक पद फॉर्मूले में नहीं आता है।

    उदयपुर डिक्लेयरेशन का जिक्र किया राहुल गांधी ने

    उदयपुर में 13 से 15 मई तक आयोजित चिंतन शिविर में हुए डिक्लेरेशन का भी राहुल गांधी ने जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि उस समय यह वादा हुआ था कि एक व्यक्ति दो पद पर नहीं रहेंगे। ऐसे में जाहिर सी बात है कि कोई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है तो वह मुख्यमंत्री पद पर कैसे रह सकता है। राहुल गांधी के इस संकेत के बाद कांग्रेस में अब मुख्यमंत्री के नए चेहरे पर चर्चा होनी शुरू हो गई है। हालांकि चर्चाओं में सचिन पायलट का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है। अब यह देखना यह होगा कि

     

    राजस्थान का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पसंद का होता है या फिर आलाकमान की पसंद का।

    गहलोत समर्थक नेताओं की चिंता बढ़ी

    दिल्ली जाने से पहले मंगलवार रात को मुख्यमंत्री आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरोसा दिलाया था कि वह राजस्थान छोड़कर नहीं जाएंगे। भले ही उन्हें किसी भी पद की जिम्मेदारी दी जाए। गहलोत के इस वादे से प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मीडिया में खुलकर बयान दिए कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही हैं और अशोक गहलोत ही रहेंगे। गहलोत की ओर से आगामी बजट पेश किए जाने की तैयारियों के बयान भी दिए गए। कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी सहित कई पार्टियों के उदाहरण गिना दिए। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाले जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य के अधिवक्ताओं के हित मे प्रदेश भाजपा विधि और कानूनी विभाग कार्य करेगा: राजेश शुक्ल
    Next Article झारखंड में एक तरफ सियासी ड्रामा जारी है तो दूसरी तरफ कुड़मी आंदोलन से कई ट्रेनें रद्द बैठकों का दौर जारी

    Related Posts

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    May 10, 2025

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.