Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, मिलेगी तेज गर्मी से निजात
    Breaking News Headlines

    देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, मिलेगी तेज गर्मी से निजात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्लीवासियों को जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में 2-3 जून को आसमान में बादलों के पहरे के बीच बूंदाबांदी हो सकती है. आज भी राजधानी में बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. साथ ही पंजाब और इससे सटे पाकिस्तान के कुछ हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से देश के कई राज्यों में गरज-चमक व तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बीती रात बारिश के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता के गरज के साथ 30-50 किमी प्रति घंटा की गति के साथ तेज हवाएं चली. दिल्ली के अलावा मौसम विभाग ने हिसार, हांसी, भिवानी के आसपास और आसपास के इलाकों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून को विदभज़् क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती है. पूर्वी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ बारिश अलर्ट आज भी जारी किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है. वहीं असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा ओडिशा, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, अरुणाचल  प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब केजरीवाल सरकार करेगी शराब की होम डिलीवरी, ऑनलाइन माध्यम से करना होगा आर्डर
    Next Article युवाओं की घटती जनसंख्या से चिंतित चीन ने किया दो बच्चों की नीति को खत्म करने का फैसला

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.