Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यसभा के लिए सोनिया गांधी पहली बार निर्वाचित, नड्डा सहित ये उम्मीदवार भी निर्विरोध चुने गए
    Breaking News Headlines राजनीति

    राज्यसभा के लिए सोनिया गांधी पहली बार निर्वाचित, नड्डा सहित ये उम्मीदवार भी निर्विरोध चुने गए

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नई दिल्ली. कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से निर्विरोध चुनीं गईं. वहीं, भाजपा के चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को भी राज्यसभा के लिए चुना गया है. मंगलवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था. विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि किसी अन्य उम्मीदवार ने चुनाव नहीं लड़ा, इसलिए तीनों निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए.

     

     

    राज्यसभा सदस्य मनमोहन सिंह (कांग्रेस) और भूपेंद्र यादव (भाजपा) का कार्यकाल तीन अप्रैल को समाप्त हो रहा है. भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने विधायक चुने जाने के बाद पिछले साल दिसंबर में इस्तीफा दिया था. जिसके बाद तीसरी सीट खाली थी. राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 115 और कांग्रेस के 70 सदस्य हैं. राज्य में राज्यसभा की दस सीटें हैं. नतीजों के बाद कांग्रेस के छह और भाजपा के चार सदस्य हैं.

    जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गये

    वहीं, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और पार्टी के तीन अन्य उम्मीदवारों को गुजरात से राज्यसभा के निर्विरोध चुना गया है. राज्यसभा की चार सीटें खाली थीं. सत्तारूढ़ भाजपा के सभी सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए थे.

    एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात से राज्यसभा की चार खाली सीटों के लिए किसी अन्य ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी रीता मेहता ने नड्डा सहित चारों भाजपा उम्मीदवारों को संसद के ऊपरी सदन के लिए निर्विरोध विजयी घोषित किया. नड्डा के अलावा राज्यसभा के जिन तीन भाजपा नेताओं को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया है, उनमें हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया, भाजपा नेता जसवंत सिंह परमार और मयंक नायक शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुष अगरवाल्ला ने ड्रेसेज में दिलाया पेरिस ओलंपिक का कोटा
    Next Article खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने रांची टेस्ट रद्द कराने की दी धमकी, खिलाडिय़ों, स्टेडियम की सुरक्षा सख्त

    Related Posts

    ग्रामीण बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति को लेकर चलेगा अभियान

    September 5, 2026

    गाय चोरी के आरोप को लेकर जुगसलाई में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    September 5, 2026

    तीन साल के आर्यन का अपहरण, छह घंटे में खड़गपुर से सकुशल बरामद

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्रामीण बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति को लेकर चलेगा अभियान

    गाय चोरी के आरोप को लेकर जुगसलाई में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    तीन साल के आर्यन का अपहरण, छह घंटे में खड़गपुर से सकुशल बरामद

    गुरुजनों के सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण : दिनेश कुमार

    गोपबंधु विद्यापीठ में विद्यार्थियों ने शिक्षकों संग मनाया शिक्षक दिवस

    जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 2200 छात्राओं को मिलेगी उपाधि

    एमजीएम अस्पताल के पीछे झाड़ियों में दिखी गोह, लोगों में कौतूहल

    फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार, जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने की मांग : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    कांग्रेस का 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाधरना, सतीश पाल मुंजनी ने कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचने का किया आह्वान

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषयक सेमिनार आज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.