Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना का कहर: देश में फिर सामने आये 4 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित
    Breaking News

    कोरोना का कहर: देश में फिर सामने आये 4 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना की रफ्तार पूरी तरह से बेकाबू हो गई है. लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने 4 लाख के आंकड़े को पार किया है, जबकि अब तक देश में तीन बार ऐसा हुआ है जब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4 लाख से अधिक हुई है.

    पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो देश में कोरोना के 4 लाख 14 हजार 182 मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 3,920 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. बुधवार की बात करें तो देश में कोरोना के 4 लाख 12 हजार 262 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जबकि 3,980 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,14,91, 592 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौत के बाद देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 2,34,088 से अधिक हो गई है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इस महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. पिछले 24 घंटे में 3 लाख 28 हजार 141 कोरोना मरीजों ने कोरोना की जंग जीत ली है.

    महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना का ग्राफ ऊपर चढ़ने लगा है. महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के 62,194 नए मामले सामने आए जबकि 853 मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामले सामने आने के बाद अब तक 73,515 मरीजों की जान चली गई है, जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 49,42,736 हो गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: 10 मई से राज्य में लागू होगा 15 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन

    Related Posts

    सुंदर नगर में मोहर्रम को लेकर सुन्दरनगर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मानने की अपील सुन्दरनगर पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    June 25, 2026

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    June 25, 2026

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुंदर नगर में मोहर्रम को लेकर सुन्दरनगर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मानने की अपील सुन्दरनगर पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए-2 की अहम भूमिका, उपायुक्त ने किया सक्रिय सहयोग का आह्वान

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.