Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर :04-30 जनवरी 2023 तक फिर से सभी प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र में लगेगा दिव्यांगता शिविर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर :04-30 जनवरी 2023 तक फिर से सभी प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र में लगेगा दिव्यांगता शिविर

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ◆ 04-30 जनवरी 2023 तक फिर से सभी प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र में लगेगा दिव्यांगता शिविर

    ◆ शिविर के लिए 6 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी प्रतिनियुक्ति, पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक होगा शिविर का आयोजन

    जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखण्ड एवं शहरी क्षेत्र में दिव्यांगता शिविर का आयोजन पुनः करने का निर्णय लिया गया है। 04 से 30 जनवरी तक आयोजित होने वाले ये शिविर पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह् 04.00 बजे तक संचालित होंगे । ग्रामीणों की अन्य समस्याओं के त्वरित निष्पादन करने एवं सरकार द्वारा संचालित सभी

    जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक सुयोग्य लाभुकों तक लाभ पहुंचाने यथा – स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, मतदाता सूची का अद्यतन, सर्वजन पेंशन योजना तथा अन्य सभी पेंशन, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र, जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र, यू.आई.डी, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड आदि योजनाओं से सम्बन्धित आवेदनों का निष्पादन भी शिविर में किया जायेगा ।

    उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा दिव्यांगता शिविर के लिए सिविल सर्जन एवं अधीक्षक, एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमशेदपुर को निदेशित किया गया है कि प्रस्तावित दिव्यांगता शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग विशेषज्ञ, ऑडियोलॉजिस्ट व क्लीनिकल साईक्लोजिस्ट की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्धारित तालिकानुसार दिव्यांगजनों की जांच कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे । उन्होने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को भी प्रत्येक मंगलवार को अभियान चलाकर पंचायत सचिव को मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु निदेश देने तथा पूर्व के कैम्प/ शिविरों में प्राप्त आवेदन के विरूद्ध किये गये निष्पादन से सम्बन्धित विवरणी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्राथमिकता के आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र ससमय निर्गत करने के निदेश दिए हैं ।

     

    ▪️तिथिवार प्रस्तावित दिव्यांगता शिविर निम्नवत है-

    1. दिनांक 04.01.2023- स्थान- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पटमदा
    2. दिनांक 05.01.2023- स्थान- लोहिया भवन, बागबेड़ा
    3. दिनांक- 06.01.2023- स्थान- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोटका
    4. दिनांक- 07.01.2023- स्थान- मानगो नगर निगम, स्वास्थ्य केन्द्र
    5. दिनांक- 09.01.2023- स्थान- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, घाटशिला
    6. दिनांक- 10.01.2023- स्थान- सामुदायिक भवन, धातकीडीह
    7. दिनांक- 11.01.2023- स्थान- अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र, बोड़ाम
    8. दिनांक- 12.01.2023- स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जुगसलाई
    9. दिनांक- 16.01.2023- स्थान- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुसाबनी
    10. दिनांक- 17.01.2023- स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, बिरसानगर
    11. दिनांक- 18.01.2023- स्थान- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, डुमरिया
    12. दिनांक- 19.01.2023- स्थान- सोनारी कागल नगर सामुदायिक भवन
    13. दिनांक- 20.01.2023- स्थान- गुड़ाबन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
    14. दिनांक- 21.01.2023- स्थान- सामुदायिक भवन, पारडीह
    15. दिनांक- 24.01.2023- स्थान- सामुदायिक स्वास्थ्य भवन, बहरागोड़ा
    16. दिनांक- 25.01.2023- स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, भालुबासा
    17. दिनांक- 27.01.2023- स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चाकुलिया
    18. दिनांक- 28.01.2023- स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रामजनम नगर, कदमा
    19. दिनांक 30.01.2023- स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, धालभूमगढ़।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article22 रविवार को होने वाले सैल्यूट तिरंगा नाम्या स्माइल फाउंडेशन, व गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड जुगसलाई के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निशुल्क मेगा स्वास्थ चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.