Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में खून का थक्का बनने की पुष्टि
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में खून का थक्का बनने की पुष्टि

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: फेफड़ों में खून का थक्का जमने से हुई प्रतीक यादव की मौत
    कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स बना मौत की वजह, विसरा और अंगों के नमूने जांच के लिए सुरक्षित
    लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई और दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव (38) की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी मृत्यु कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स यानी हृदय और श्वसन प्रणाली के अचानक बंद हो जाने से हुई। इसके पीछे मुख्य कारण पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म (फेफड़ों की धमनियों में खून का थक्का जमना) बताया गया है।
    शरीर के निचले हिस्से से फेफड़ों तक पहुंचा खून का थक्का
    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर के निचले हिस्से में बना रक्त का थक्का ऊपर की ओर बढ़ते हुए फेफड़ों की धमनियों तक पहुंच गया। इससे फेफड़ों में रक्त प्रवाह बाधित हुआ और अंततः कार्डियक अरेस्ट हो गया। चिकित्सकों ने हृदय और फेफड़ों से संबंधित थ्रोम्बोएम्बोलिक पदार्थ को आगे की हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए फॉर्मेलिन में सुरक्षित रखा है।
    विसरा सुरक्षित, केमिकल जांच होगी
    रिपोर्ट में बताया गया है कि शरीर के अंदरूनी अंगों के नमूने (विसरा) को भी रासायनिक विश्लेषण के लिए सुरक्षित रखकर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम में शरीर पर मिले सभी चोटों को एंटेमॉर्टेम अर्थात मृत्यु से पूर्व का बताया गया है।
    छह डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
    प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम छह डॉक्टरों की टीम ने किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम के दौरान उनके नाखून नीले पड़े होने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उनका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    घर में अचेत मिले, अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत
    प्रतीक यादव बुधवार सुबह अपने घर में अचेत अवस्था में पाए गए। उन्हें तत्काल लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर आवास पर लाया गया, जहां परिवार, रिश्तेदारों और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
    गुरुवार को पिपरा घाट पर होगा अंतिम संस्कार
    प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ के पिपरा घाट पर किया जाएगा। उनकी पत्नी अपर्णा यादव असम से लखनऊ पहुंच चुकी हैं। शिवपाल सिंह यादव, डिंपल यादव सहित कई परिजन और समाजवादी पार्टी के नेता शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे।
    मुख्यमंत्री योगी देंगे श्रद्धांजलि
    सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंच सकते हैं।
    अखिलेश यादव बोले— फिटनेस को लेकर हमेशा सजग थे
    अखिलेश यादव ने भाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतीक बचपन से ही स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर सजग थे तथा जीवन में सार्थक योगदान देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि परिवार कानून के अनुसार हर आवश्यक प्रक्रिया का पालन करेगा।
    सपा विधायक ने जांच की मांग की
    सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने प्रतीक यादव की मौत की जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले पत्नी अपर्णा यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का झंडा जलाए जाने की घटना से प्रतीक मानसिक रूप से आहत थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविदेशी मुद्रा बचाने के लिए सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया
    Next Article रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद, राजनीतिक घमासान तेज

    Related Posts

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद, राजनीतिक घमासान तेज

    May 13, 2026

    विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया

    May 13, 2026

    नीट रद्द होने और परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ कर्नाटक में एएसयूआई का प्रदर्शन

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद, राजनीतिक घमासान तेज

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में खून का थक्का बनने की पुष्टि

    विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया

    नीट रद्द होने और परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ कर्नाटक में एएसयूआई का प्रदर्शन

    बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति विवाद गहराया, जिला भाजपा पर कार्रवाई की आहट

    पी. एन. बोस की 171वीं जयंती पर टाटा स्टील ने दी श्रद्धांजलि

    अस्तित्व के सहयोग से बर्मा माइंस स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

    झारखंड में 160 प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी “वेटिंग फॉर पोस्टिंग” में, अंकित आनंद ने राज्यपाल-सीएम को पत्र लिख मांगा हस्तक्षेप

    प्रधानमंत्री को जेएमएम का पत्र, एक वर्ष तक विदेश यात्राएं और रोड शो स्थगित करने की मांग

    असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हिमंत विश्व शर्मा को अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.