Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मूक बधिर ओलंपिक: धनुष श्रीकांत ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
    Breaking News Headlines खेल

    मूक बधिर ओलंपिक: धनुष श्रीकांत ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. धनुष श्रीकांत ने ब्राजील के कैक्सियास डो सुल में चल रहे 24वें मूक बधिर ओलंपिक के तीसरे दिन पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय अभियान की स्वर्णिम शुरुआत की. शौर्य सैनी ने बुधवार को आठ पुरुषों के फाइनल में कोरिया के किम वू रिम से पिछड़कर कांस्य पदक अपने नाम किया. धनुष ने 247.5 अंक का स्कोर बनाया जो फाइनल्स में विश्व रिकॉर्ड स्कोर रहा. किम 246.6 अंक से दूसरे और शौर्य 224.3 अंक से तीसरे स्थान पर रहे. इसके बाद भारतीय बैडमिंटन टीम ने फाइनल में जापान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता जिससे देश का जश्न दोगुना हो गया. भारत इस समय अंक तालिका में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर आठवें स्थान पर है. यूक्रेन 19 स्वर्ण, छह रजत और 13 कांस्य पदक जीतकर तालिका में इस समय शीर्ष पर चल रहा है.क्वालीफिकेशन में धनुष दूसरे और शौर्य तीसरे स्थान पर थे. तेलंगाना के धनुष ने क्वालीफिकेशन में 623.3 का स्कोर बनाया था और किम से पीछे रहे थे जिन्होंने 625.1 का स्कोर बनाया था. शौर्य 622.7 के स्कोर से तीसरे स्थान पर थे जिससे सुनिश्चित हुआ कि फाइनल में भारत के दो निशानेबाज पहुंचे.
    भारत ने 65 सदस्यीय दल भेजे हैं- भारत ने 65 सदस्यीय मजबूत दल में 10 निशानेबाज भेजे हैं. यह देश का सबसे बड़ा और युवा दल है जिसमें खिलाड़ी 11 खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं. पिछले 2017 के चरण में भारत के नाम एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक रहे थे.a

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखुले बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट, पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा
    Next Article रूस-यूक्रेन जंग के 70 दिन पूरे, यूक्रेन की करीब 92 अरब डॉलर की संपत्ति स्वाहा, 55 लाख से अधिक बेघर

    Related Posts

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    June 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.