Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध खनन करने वालों पर करें सख्त कानूनी कार्रवाईः-उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    अवैध खनन करने वालों पर करें सख्त कानूनी कार्रवाईः-उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अवैध खनन करने वालों पर करें सख्त कानूनी कार्रवाईः-उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय
    किसी भी सूरत में न हो अवैध खनन इसका रखें पूरा ख्याल-उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय
    उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय की अध्यक्षता में जिला टाॅस्क फोर्स से संबंधित बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी। बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि जिला टाॅस्क फोर्स के द्वारा सुनियोजित तरीके से खनन, बालू घाट, बंदोबस्ती आदि कार्यों का निष्पादन सही तरीके से हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ हीं जिले में अवैध खनन खनन को रोकने हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को निदेशित किया कि औचक रूप से सप्ताह में एक बार पूरी टीम व सुरक्षा बल के साथ छापेमारी की जाए, ताकि अवैध खनन करने वाले लोगों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।
    *● बैठक के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैंसी ने दिया अधिकारियों को दिया आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश…*
    बैठक के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी को निदेशित किया कि सभी आपसी समन्व्य स्थापित कर अवैध खनन, गाड़ियों द्वारा अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने हेतु टीम वर्क के रूप में कार्य करें, ताकि त्वरित व उचित धाराओं के साथ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
    इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा टाॅस्क फोर्स के सभी सदस्यों को निदेशित किया कि सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। ऐसे में आप सभी जब भी छापा मारने जाय तो पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल के साथ जाएं ताकि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में आसानी से निपटा जा सके। इसके अलावा उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी से जिले में चल रहे क्रशर मशीनों की वास्तुस्थिति से अवगत हुई। इसके अलावा उन्होंने जिला अन्तर्गत चल रहे वैध व अवैध क्रशर मशीन की जानकारी लेते हुए निदेशित किया कि सभी अवैध क्रशर मशीनों को सिल करते हुए त्वरित व उचित कानूनी कार्रवाई करें। बैठक के दौरान उन्होंने बालू घाटों के बंदोबस्ती, स्टाॅकयार्ड की जानकारी ली एवं संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया कि स्टाॅकयार्ड बनाने हेतु संबंधित अंचलाधिकारी से जगह चिन्ह्ति कर प्रतिवेदन मंगा लें एवं किसी प्रकार की समस्या हो तो अनुमंडल पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य को जल्द पूर्ण करें।
    बैठक में उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर श्री विशाल सागर, प्रशिक्षु आई0ए0एस0 श्री रवि आनन्द, अनुमंडल पदाधिकारी, मधपुर श्री योगेन्द्र प्रसाद साव, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री फिलबियूस बारला, जिला खनन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजसू साकची मण्डल के अध्यक्ष सोनू सिंह बने
    Next Article बागडेहरी थाना में पुलिस-पब्लिक रू-ब-रू कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.