ओलंपियाड में डेटन स्कूल का डंका, शानवी राज्य में अव्वल
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेतला में बुधवार को मित्सयोर, राजस्थान की ओर से आयोजित साइंस एवं मैथ ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साइंस में राज्य स्तर पर प्रथम रैंक हासिल करने वाली शानवी शरण राय को ₹8,000 का चेक दिया गया। उन्होंने मैथ में भी आठवीं रैंक प्राप्त की।
पिकराज मंडल ने साइंस में राज्य स्तर पर दसवीं रैंक, जबकि मिगुराम सोरेन ने मैथ में नौवीं रैंक हासिल की। दोनों को पुरस्कार स्वरूप एक-एक हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। विद्यालय के उपाध्यक्ष बैद्यनाथ मांडी ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में स्कूल इंचार्ज मुनमुन तिर्की, शिक्षिकाएं झूमा सरकार, सुचित्रा गुहा, शिल्पी बेहरा, शीलू रे, बरनाली मंडल, शांता करूंवा, शिल्पा बेहरा, सुनीता सोरेन, सुष्मिता, श्रेया रॉय चौधरी, पुष्पा महतो और सोनिया माझी तथा अनिल सरदार, बबलू सिरका, सुधीर सरदार, शरद कालिंदी, मुगाली सरदार और सोमवारी मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।

