दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को भाकपा ने बताया अपूरणीय क्षति, श्रद्धांजलि सभा में बोले नेता गुरुजी के अधूरे सपनों को करेंगे पूरा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला कार्यालय में झारखंड के जननायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा में भाकपा नेताओं ने कहा कि गुरुजी की झारखंड को दी गई विरासत अपूरणीय है।

जिला सचिव अंबुज ठाकुर, निगमानंद पॉल, धनंजय शुक्ला, सुभाष गुप्ता, हीरा अरकने, एस. प्रमाणिक और मनोज तिवारी समेत कई वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन ने राजनीति की शुरुआत भाकपा के बैनर तले की थी और शहीद मजल हसन खान उनके प्रेरणास्रोत रहे।

गुरुजी ने झारखंड में महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष करते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया। श्रद्धांजलि स्वरूप उनके चित्र पर माल्यार्पण कर संकल्प लिया गया कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।



