विजय भारती की रिपोट
भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र के भीठसारी पंचायत के पूर्व आवास सहायक सह भगवानपुर थाना कांड संख्या 229/20के फरार अभियुक्त बेगूसराय जिला मुख्यालय स्थित चित्रगुप्त नगर पोखरिया निवासी प्रशांत वरियार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह के निर्देश पर थाना के एएसआई नवीन कुमार ने रतनपुर ओपी के सहयोग से रतनपुर गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि उक्त आवास सहायक के द्वारा बिना आवास बनाए लाभुक को आवास योजना की दूसरी किस्त की राशि का भुगतान कर दिया गया था,जिसकी शिकायत मिलने पर वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने जांच की तथा उन्होंने पाया कि लाभुक को उक्त आवास सहायक के द्वारा बिना आवास की बुनियाद दिये ही अगली किश्त की राशि स्वीकृत कर दी गई थी। जांचोपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने भ्रष्ट आवास सहायक प्रशांत वरियार पर उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।